फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A former army reconstructed house , 10 million recycled materials

पूर्व फौजी का घर खंगाला, 10 लाख का माल साफ

Fri, 26 Jun 2015 12:16 AM IST
बदायूं
बदायूं Updated Fri, 26 Jun 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
A former army reconstructed house , 10 million recycled materials
शहर में हो रहीं सिलसिलेवार चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। चोरों ने बुधवार रात सिविल लाइंस थाने के बालाजी नगर में पूर्व फौजी के घर को निशाना बनाकर नकदी, जेवर समेत 10 लाख रुपये का सामान साफ कर दिया। पूर्व फौजी अपने परिवार के साथ रिश्तेदारी जगत में गया हुआ था। खबर मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना किया है। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार पड़ोसियों ने रामलड़ैते के घर के ताले टूटे देखे तो उनको खबर दी। वह यहां पहुंच गए। उन्होंने घटना की सूचना सिविल लाइंस पुलिस को दी। पुलिस ने मौका मुआयना किया है। रिटायर्ड फौजी ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

नकब लगाक  साफ कर दी मोबाइल शॉप
कादरचौक।
चोरों ने थाने के पास स्थित मोबाइल शॉप में नकब लगाकर लाखों रुपये का माल साफ कर दिया। चोरी वारदात को अंजाम देते रहे और पुलिस को पता नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उझानी के मोहल्ला अहिरटोला निवासी अनुज श्रीवास्तव की कादरचौक में एसबीआई के सामने थाने के पास मोबाइल शॉप है। बुधवार रात चोरों ने दुकान की एक दीवार में नकब लगा लिया। यहां से चोरों ने 40 नए, पुराने मोबाइल, 12 मैमोरी कार्ड, 20 बैट्री, पांच हजार रुपये के रिचार्ज कूपन और 1200 रुपये की नकदी साफ कर दी। सुबह जब अनुज दुकान खोलने पहुंचा तो उसको घटना की जानकारी हुई। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी गई है।
तीन गांवों में छह भैंस चोरी
कुंवरगांव।
थाना क्षेत्र में पशु चोर सक्रिय हो गए हैं। मंगलवार की रात चोरों ने गांव बादल से श्यामसिंह की दो भैंस चोरी कर लीं। इमलिया गांव के प्रेमपाल की भी दो भैंस चोर खोल ले गए। दरामनगर से रतनलाल की दो भैंस चोरों ने चोरी कर लीं। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी गई है। इलाकें में पशु चोरों के आतंक से ग्रामीण दहशत में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed