{"_id":"5ca6239dbdec2214676ab6a9","slug":"91554391965-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने में जाम छलकाने वाले पुलिस कर्मी एसएसपी ने किए तलब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थाने में जाम छलकाने वाले पुलिस कर्मी एसएसपी ने किए तलब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। बिनावर थाने में इंस्पेक्टर के जन्मदिन पर जाम छलकाने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने तलब किया है। हालांकि अभी किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने इंस्पेक्टर समेत थाने के स्टाफ से स्पष्टीकरण मांगा है, तभी आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
इंस्पेक्टर धीरज कुमार सोलंकी का मंगलवार रात बिनावर थाने में जन्मदिन मनाया गया था। बाकायदा उन्होंने अपने स्टाफ के साथ केक काटा। उसके बाद डीजे लगाकर जश्न मनाया गया। इस दौरान थाना परिसर में सिर्फ आपत्तिजनक डांस ही नहीं हुआ, बल्कि थाने में शराब के जाम भी छलकाए गए। पुलिस वाले एक-दूसरे का हाथ पकड़ पकड़कर डांस कर रहे थे। थाने में दारू पार्टी का एक वीडियो भी वायरल हुआ, जिसने पुलिस की करतूत को उजागर कर दिया। इससे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह राठौर को जांच सौंपी है। उनसे तीन दिन में जांच रिपोर्ट सौंपने को कहा है। वहीं गुरुवार सुबह एसएसपी ने इंस्पेक्टर धीरज कुमार सोलंकी समेत पूरे स्टाफ को तलब कर लिया। उनसे थाने में दारू पार्टी करने के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया है।