फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   भाई ने उठाया पुलिस की भूमिका पर सवाल

भाई ने उठाया पुलिस की भूमिका पर सवाल

Wed, 06 Mar 2019 07:06 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 06 Mar 2019 07:06 PM IST
विज्ञापन
भाई ने उठाया पुलिस की भूमिका पर सवाल
उझानी (बदायूं)। कटरी के गांव सांवतीनगला से करीब छह महीना पहले लापता कलाकार धीरज कुमार का सुराग नहीं लगने से आहत घर वालों ने पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाना शुरू कर दिया है। लापता कलाकार के भाई की माने तो पुलिस ने अब तक धीरज के उन साथियों से पूछताछ नहीं की है जिन पर शक जताते हुए नाम बताए गए थे। पुलिस उनसे पूछताछ कर ले तो घटना की हकीकत सामने आ जाएगी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव सांवतीनगला निवासी धीरज (25) पुत्र दीपचंद्र 23 सितंबर को उस समय से लापता है जब वह रेलवे स्टेशन के पास जाने की कहकर घर से निकला था। धीरज देहाती वीडियो फिल्म और नाटक में किरदार निभाता रहा है। घरवालों की करीब तीन महीना पहले उस समय परेशानी बढ़ गई थी जब गांव के पास ही नदी किनारे उसके कपड़े पड़े मिले। घरवालों ने पुलिस को बुलाकर नदी में खोजबीन भी कराई थी। इसके अगले दिन धीरज के भाई करन सिंह ने पुलिस को दो युवतियों और एक युवक का नाम बताकर पुलिस की भूमिका को संदिग्ध ठहराया था। करन सिंह की माने तो वह कोतवाली पुलिस समेत बड़े अफसरों से मिलकर भी कई बार कार्रवाई की गुहार लगा चुका है। मुख्यमंत्री के पोर्टल पर भी वह शिकायत दर्ज करा चुका है। आरोप है कि पुलिस ने धीरज के संदिग्ध साथियों से पूछताछ नहीं की है। अनहोनी से आशंकित भाई ने पुलिस पर अनसुनी करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


धीरज की गुमशुदगी के मामले में घरवालों ने जिस युवक पर शक जताया था, उससे पूछताछ की जा चुकी है। विवेचना कछला चौकी इंचार्ज कर रहे हैं। हर पहलू पर गौर किया जा रहा है, हकीकत भी उजागर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विनोद कुमार चाहर, प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed