{"_id":"5b3d024e4f1c1b08278b48ae","slug":"91530724942-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उझानी कोतवाली में सौदेबाजी का एक और ऑडियो वायरल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उझानी कोतवाली में सौदेबाजी का एक और ऑडियो वायरल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
Updated Wed, 04 Jul 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
सड़क हादसे में घायल युवक और वाहन मालिक के बीच समझौता के बाद मेटाडोर को छोड़ने के लिए पुलिस की सौदेबाजी सामने आई है। मेटाडोर मालिक के परिजन ने दरोगा से राहत पहुंचाने की बात की तो दोनों के बीच रुपयों को लेकर रस्साकसी भी चली। इसका ऑडियो बुुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
वायरल ऑडियो पर गौर करें तो मेटाडोर मालिक का सहसवान निवासी परिजन हादसे को लेकर दरोगा से बात करता है। बात रुपयों के लेनदेन तक पहुंची है। शुरुआत 35 हजार रुपये से हुई फिर 10 हजार पर आकर रुक गई। हालांकि इस बात का जिक्र ऑडियो में नहीं है कि दरोगा को 10 हजार रुपये दिए भी गए हैं या फिर नहीं लेकिन करीब आठ मिनट की बातचीत रिकार्ड हुई है। बता दें कि हादसा 20 जून को करुआ पुल के पास हुआ था। घायल कोतवाली क्षेत्र के गांव अचौरा निवासी युवक के पिता से मेटाडोर मालिक का समझौता भी हो गया था लेकिन पुलिस के कब्जे से मेटाडोर को मुक्त कराने के लिए मालिक और उसके परिजनों ने एक दरोगा से बात की थी। ऑडियो वायरल का यह कोई पहला मामला नहीं है। पहले कछला में लेनदेन की बात का ऑडियो सामने आया था। इससे कुछ दिन पहले पकड़े गए सटोरियों ने भी धंधे में पुलिस का हाथ होने की बात वायरल कर दी थी। इससे एक बार फिर पुलिस की कार्यशैली संदेह के दायरे में आ गई है।
मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया है। अगर ऐसा है तो सच्चाई का पता लगाया जाएगा। वैसे, पीड़ित पक्ष ने अब तक किसी से शिकायत भी नहीं की है। वायरल ऑडियो को सुनने के बाद ही कुछ और कहा जा सकता है। -भूषण वर्मा, सीओ, उझानी