{"_id":"5ab7bd994f1c1ba2238b7270","slug":"91521991065-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूध के टैंकर में ले जाए जा रहे थे गोवंशीय पशु, पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूध के टैंकर में ले जाए जा रहे थे गोवंशीय पशु, पुलिस ने पकड़ा
Updated Mon, 26 Mar 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
फैजगंज बेहटा (बदायूं)।
मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर शनिवार रात फैजगंज बेहटा पुलिस ने एक टैंकर से सात गाय और एक सांड बरामद किए। पुलिस को देखकर तस्कर टैंकर छोड़कर फरार हो गए। बरामद पशु आसपास के ग्रामीणों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।
शनिवार रात करीब एक बजे पुलिस एमएफ हाईवे पर गस्त कर रही थी। तभी एसओ आकाश कुमार को बदायूं दूध के टैंकर में गाय-बैल ले जान की सूचना मिली। इस पर एसओ आकाश कुमार ने एसआई इंद्रपाल सिंह के साथ हाईवे पर चेकिंग शुरू कर दी। पुलिस को पीछा करते थे देखकर थाने के सामने चालक देख टैंकर को दौड़ा दिया। पुलिस भी टैंकर के पीछे लग गई। करीब एक किलोमीटर आगे पशु तस्कर हाईवे किनारे टैंकर छोड़ कर फरार हो गए। उसके पीछे पहुंची पुलिस ने कब्जे में लेकर टैंकर का ढक्कन खोला तो उसमें सात गाय और एक सांड मिले। थाना पुलिस ने रविवार सुबह गाय और सांड को ग्रामीणों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। साथ ही टैंकर नंबर के आधार पर पशु तस्करों की छानबीन शुरू कर दी है।
फैजगंज बेहटा एसओ आकाश कुमार ने बताया कि पशु तस्करों ने प्रतिबंधित जानवरों को चोरी से ले जाने के इरादे से टैंकर कटवा कर पीछे ढक्कन लगवाया है। जिससे पुलिस उन पर शक नहीं करे। टैंकर को सीज कर दिया गया है। रिपोर्ट दर्ज कर पशु तस्करों को तलाश किया जा रहा है।