{"_id":"59d5b6084f1c1baa538b5a8b","slug":"91507177992-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"असली बोतल में नकली शराब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
असली बोतल में नकली शराब
Updated Thu, 05 Oct 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइन पुलिस ने मीरासराय में दबिश के दौरान बड़े पैमाने पर नकली शराब बनाने का भंडाफोड़ किया है। उन्होंने एक आरोपी को पकड़ा,उसके पास से 50 लीटर अपमिश्रित शराब, होलोग्राम, ब्रांडेेड शराब की बोतलों के ढक्कन, खाली क्वाटर समेत यूरिया बरामद की।
पुलिस कार्यालय मेें पत्रकारों को एसपी सिटी कमल किशोर ने बताया कि मंगलवार को सिविल लाइन पुलिस को बड़े पैमाने पर शराब के कारोबार की सूचना मिली थी। इसके बाद सिविल लाइन इंस्पेक्टर ने टीम के साथ मीरा सराय में पवन साहू के घर पर दबिश दी। इस दौरान पवन साहू नकली शराब बनाते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। इस दौरान पुलिस को तीन पिपिया में रखी 50 लीटर नकली शराब, 100 होलोग्राम, 2422 ढक्कन, 300 ब्रांडेड शराब की बोतल, 10 देशी भरे हुए पाउच, दो किलो यूरिया और अन्य उपकरण बरामद हुए। पूछताछ के दौरान बताया कि वह कारोबार काफी समय से करता है।