{"_id":"59a2cfe84f1c1b1d4e8b45e4","slug":"91503842280-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलापुर से खुर्जा की निकली पशुओं की खेप चढ़ी पुलिस के हत्थे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अलापुर से खुर्जा की निकली पशुओं की खेप चढ़ी पुलिस के हत्थे
Updated Sun, 27 Aug 2017 07:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। अलापुर से खुर्जा के लिए कैंटर में लोड किए गए भैंस और पड्डों को भाजपा कार्यकर्ताओं की शिकायत पर पुलिस ने पकड़ लिया। कैंटर में 21 पशु निकले। पुलिस को देख दो धंधेबाज फरार हो गए, लेकिन चालक को दबोच लिया गया। पूछताछ के दौरान कैंटर चालक ने फरार दोनों लोगों के नाम भी बता दिए। तीनों आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है।
मामला रविवार दोपहर का है। बाईपास पर नगर निवासी भाजपा कार्यकर्ताओं ने शक होने पर कैंटर की घेराबंदी कर ली। कार्यकर्ताओं ने पुलिस को भी मौके पर बुला लिया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही कैंटर सवार दो युवक भाग गए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने हालांकि उन्हें पकड़ने के लिए दौड़ भी लगाई, लेकिन हत्थे नहीं आए। कैंटर चालक को दबोच कर दरोगा संजय कुमार शर्मा ने पूछताछ की तो उसने खुद को अलापुर निवासी वसीम बताया। उसकी मानें तो फरार मुन्ने और अमर ने पशुओं को अलापुर कसबे से ही कैंटर में लोड कराया था।
पशुओं को खुर्जा में जिस व्यक्ति के पास पहुंचाना था, चालक उसका नाम और पता नहीं जानता। दरोगा संजय शर्मा ने बताया कि कैंटर में 21 पशु निकले हैं। चालक समेत मुन्ने और अमर के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। बता दें कि इससे महीना भर पहले पुलिस ने दो ट्रकों में करीब एक सौ पशुओं को बरामद किया था। उस वक्त सात पशु तस्कर भी पकड़े गए थे।