फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   भारतीय स्टेट बैंक में ग्राहक के थैला से पैंसठ हजार रुपये गायब

भारतीय स्टेट बैंक में ग्राहक के थैला से पैंसठ हजार रुपये गायब

Fri, 25 Aug 2017 11:43 PM IST
Updated Fri, 25 Aug 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
भारतीय स्टेट बैंक में ग्राहक के थैला से पैंसठ हजार रुपये गायब
विज्ञापन

उझानी (बदायूं)।
भारतीय स्टेट बैंक में शातिर उचक्कों ने किसान को शिकार बना लिया। किसान ने अपने खाते से 25 हजार रुपये निकाल कर उसी थैले में रख लिए जिसमें वह 40 हजार रुपये की रकम पहले से ही रख कर लाया था। जिन्हें पार कर लिया गया। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बैंक परिसर में ही कई ग्राहकों की तलाशी भी ली लेकिन उचक्कों का सुराग नहीं लग पाया। घटना बृहस्पतिवार दोपहर बाद करीब दो बजे की है। कोतवाली क्षेत्र के गांव कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव खिरिया वाकरपुर निवासी बृजपाल को बाजार से कुछ सामान खरीदना था। उसने मंडी समिति में 40 हजार हजार रुपये के गेहूं भी बेचे। गेहूं की रकम थैले में रखकर वह भारतीय स्टेट बैंक पहुंचा। बैंक से उसने अपने खाते से 25 हजार रुपये निकाले। 25 हजार रुपये भी थैले में रख लिए। कुछ देर के बाद वह उस समय स्तब्ध रह गया जब उसने पाया कि राशि गायब है। रुपये गायब होने की जानकारी उसने बैंक कर्मियों को भी दी। जिस पर पुलिस को बुलाकर तहकीकात कराई गई। पुलिस कर्मियों ने बैंक के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी देखे लेकिन उचक्कों का सुराग नहीं लग पाया। फुटेज में यह साफ हो गया कि बृजपाल ने थैले को ग्राहकों के लिए पड़ी कुर्सियों के पास रखा, और उसके आसपास दो युवक मंडराते नजर आए लेकिन उनके चेहरे पहचान में नहीं आ सके। वैसे, बृजपाल ने जिस थैले में रुपये रखे थे, उसमें करीब चार-पांच किलो गेहूं भी थे। उसने पुलिस को बताया कि रुपये गेहूं के अंदर ही रखे थे। एसएसआई नरेंद्र सिंह ने बताया- बृजपाल की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed