{"_id":"59579c2b4f1c1b44748b507f","slug":"91498913835-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो महिलाओं ने सराफ की दुकान से छह लाख के जेवर उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो महिलाओं ने सराफ की दुकान से छह लाख के जेवर उड़ाए
Updated Sat, 01 Jul 2017 06:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। महिला गैंग की दो सदस्यों ने शहर के बड़ा बाजार मालवीय गंज स्थित एक सराफा व्यापारी की दुकान से करीब छह लाख रुपये के जेवर साफ कर दिए। लाखों रुपये के जेवर चोरी की पूरी वारदात सराफ की दुकान में लगे सीसी कैमरे में कैद हो गई है। इसमें एक महिला चोर का चेहरा साफ दिखाई दे रहा है। हालांकि, दूसरी महिला नकाब में है। मामले में सराफ की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर महिला गैंग की तलाश शुरू कर दी है।
सराफा व्यापारी मनीष रस्तोगी के बड़ा बाजार मालवीय गंज में श्री जी ज्वैलर्स नाम से सराफ की दुकान है। शाम करीब साढ़े ढह बजे दो महिलाएं उनकी दुकान पर पहुंचीं। मौका पाकर एक महिला ने मनीष रस्तोगी को बातों में फंसा लिया। इसी दौरान दूसरी नकाबपोश महिला ने सोने की अंगूठियों से भरा डिब्बा चुरा लिया। इसके बाद दोनों महिलाएं यहां से बिना कुछ खरीदे ही चली गईं। कुछ देर के बाद दुकान पर अन्य ग्राहक पहुंचे। इन ग्राहकों ने अंगूठी देखने को मांगी। तब मनीष रस्तोगी को पता लगा कि अंगूठियों से भरा डिब्बा हो गायब है। इसके बाद उन्होंने दुकान में लगे सीसी कैमरों की फुटेज देखी। इसमें महिलाएं चोरी करते हुए नजर आ रही हैं। सराफा व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने मामले में दो अज्ञात महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इनकी तलाश की जा रही है। इधर, पुलिस ने सराफा व्यापारी से सीसी टीवी की फुटेज भी ले ली है। इंस्पेक्टर कोतवाली भरत सिंह गौतम का कहना है कि मामले में जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।