फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   घेर में सो रहे युवक को गोली लगी, बरेली रेफर

घेर में सो रहे युवक को गोली लगी, बरेली रेफर

Sat, 27 Apr 2019 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
घेर में सो रहे युवक को गोली लगी, बरेली रेफर
मुजरिया (बदायूं)। गुरुवार रात हसुआ नगला गांव में घेर में सो रहे एक युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार वाले उसे तुरंत जिला अस्पताल ले गए, जहां से बरेली रेफर कर दिया गया। पुलिस इस घटना को संदिग्ध मान रही है। अभी परिवार वालों ने भी कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

यह घटना गुरुवार रात करीब एक बजे की है। उस वक्त ग्राम हसुआ नगला निवासी श्रीकिशन (35) पुत्र सोरन सिंह अपने घेर में सो रहा था। बराबर में उसका भाई तेजपाल अलग चारपाई पर सो रहा था। रात एक बजे तेजपाल और उसके पड़ोसियों ने गोली चलने की आवाज और श्रीकिशन की चीख एक साथ सुनी। इससे लोग हड़बड़ाते हुए श्रीकिशन की ओर भागे। वह गोली मारने वाले को नहीं देख पाए लेकिन श्रीकिशन खून से लथपथ वहां पड़ा था। इस पर परिवार वालों ने तुरंत यूपी-100 को सूचना दी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ही युवक को जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टर ने चिंताजनक हालत बताते हुए उसे बरेली रेफर कर दिया।
विज्ञापन

इधर, मुजरिया एसओ धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। गोली मारने वाले को किसी ने देखा नहीं है। परिवार वालों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। अगर वह तहरीर देते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed