फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   चेकिंग में कार से 17 लाख के सोने के जेवर बरामद

चेकिंग में कार से 17 लाख के सोने के जेवर बरामद

Tue, 02 Apr 2019 02:22 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 02 Apr 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
चेकिंग में कार से 17 लाख के सोने के जेवर बरामद
जरीफनगर (बदायूं)। दिल्ली-बदायूं हाईवे पर रविवार रात चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार से 17 लाख रुपये के सोने के जेवर बरामद किए। कार में दो लोग सवार थे, जिनमें एक सराफा व्यापारी था, जो दिल्ली से यह जेवर बनवाकर लौट रहा था। पुलिस ने सोने के जेवर कब्जे में लेकर ट्रेजरी में जमा करा दिए, साथ ही जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दिल्ली-बदायूं हाईवे पर जरीफनगर थाना क्षेत्र में ग्राम कादराबाद के पास गुन्नौर बॉर्डर पर चेकिंग हो रही थी। रविवार रात साढ़े 12 बजे के बाद इंस्पेक्टर पंकज लवानिया, उड़न दस्ते में शामिल मजिस्ट्रेट नरेशचंद्र (कानूनगो) और अन्य पुलिस कर्मियों के साथ बॉर्डर पर मौजूद थे। हर आने-जाने वाले वाहन को चेक किया जा रहा था। उसी समय एक लग्जरी कार दिल्ली की ओर से आती दिखी। पुलिस ने उसे बैरियर लगाकर रोक लिया। उसके बाद कार की तलाशी शुरू की गई। इसी दौरान एक बैग में रखे पैकिट में सोने के आभूषण बरामद हुए। मामला संदिग्ध समझकर पुलिस कार सवार दोनों लोगों को थाने ले गई, जहां पूछताछ के दौरान पिछली सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम अरविंद कुमार वैश्य पुत्र हरिकृपाल निवासी मोहल्ला कानूनगोयान सदर कोतवाली बताया। कहा कि वह सराफा व्यापारी है तथा बदायूं के सराफा बाजार में सीताराम ज्वैलर्स के नाम से उसकी दुकान है। वह आभूषण दिल्ली से बनवाकर ला रहा है। इसका वजन 493 ग्राम तथा कीमत करीब 17 लाख रुपये है। दूसरा व्यक्ति कार चालक था। पुलिस के मुताबिक फिलहाल व्यापारी ने कोई बिल नहीं दिखाया है, जिस पर सोमवार सुबह जेवर ट्रेजरी में जमा करा दिए गए। देर शाम तक पुलिस जांच करती रही। इधर व्यापारी अरविंद का कहना है कि वह दिल्ली से जेवर बनवाकर ला रहे थे, जिनका वजन 493 ग्राम था। उनके पास सभी कागज थे, लेकिन पुलिस ने फिर भी जेवर जब्त कर लिए।
विज्ञापन


पकड़ा गया सोना एक सराफा व्यापारी का है। उसने कोई बिल नहीं दिखाया है। सोना ट्रेजरी में जमा करा दिया है और आयकर विभाग को सूचना दे दी गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। उसके बाद ही कोई कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पंकज लवानिया, इंस्पेक्टर जरीफनगर

लग्जरी कार से ढाई लाख रुपये बरामद
जरीफनगर (बदायूं)। सोमवार सुबह दिल्ली-बदायूं हाईवे पर चेकिंग के दौरान एक कार से ढाई लाख रुपये बरामद हुए। करीब 11 बजे उड़नदस्ते पर तैनात स्टेटिक सर्विलांस मजिस्ट्रेट ज्ञानेंद्र कुमार भास्कर, एसआई अवधेश कुमार आदि ने चेकिंग के दौरान बबराला की ओर से आई कार रोक ली। तलाशी में उस कार से ढाई लाख रुपये बरामद हुए। पूछताछ में चालक ने अपना नाम राजे पुत्र भागीरथ निवासी ग्राम इकेड़ा, थाना विसरत, जिला गौतमबुद्धनगर बताया। उसने बताया कि सहसवान क्षेत्र के ग्राम जरारा सादपुर में कुछ जमीन खरीदी है। उसकी रजिस्ट्री कराने जा रहा है लेकिन टीम ने कैश ले जाने का स्पष्ट कारण न मानते हुए ढाई लाख रुपये ट्रेजरी में जमा करा दिए। इसकी सूचना डीएम को भी दे दी है। देर शाम तक इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed