फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   उसहैत थाना गेट पर खोखा में चोरी, सदमे में दुकानदार की मां की मौत

उसहैत थाना गेट पर खोखा में चोरी, सदमे में दुकानदार की मां की मौत

Sat, 22 Dec 2018 11:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Dec 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
उसहैत थाना गेट पर खोखा में चोरी, सदमे में दुकानदार की मां की मौत
उसहैत थाना गेट पर खोखा में चोरी, सदमे में चल बसी दुकानदार की मां
विज्ञापन


उसहैत (बदायूं)। उघैती में हुई घटना के बाद चोरों के हौसले और बढ़ गए हैं। शुक्रवार रात उसहैत थाने के गेट पर रखे एक खोखा से हजारों रुपये के सामान की चोरी हो गई। इससे खोखा स्वामी की मां ने सदमे में दम तोड़ दिया। वहीं थाना पुलिस मुंह ढक कर सोती रही। पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी है। नगर के वार्ड नंबर चार निवासी राकेश पुत्र रामचंद्र का थाने के गेट पर खोखा रखा है, जिससे राकेश पान, पुड़िया, बीड़ी सिगरेट बेच कर परिवार का पालन पोषण करता है। 20 दिसंबर की रात कुछ चोरों ने उसके खोखे का ताला तोड़ लिया और उसमें रखा सारा सामान खंगाल ले गए। अगली सुबह राकेश रोजाना की तरह अपना खोखा खोलने के लिए पहुंचा, तो वह ताले टूटे देखकर हैरान रह गया। सूचना पर दर्जनों लोग एकत्र हो गए। सवाल उठा कि जब थाने के गेट पर रखा खोखा सुरक्षित नहीं है तो ग्रामीण क्षेत्र में लोगों की सुरक्षा कैसे होगी। थाने के गेट पर चोरी होना पुलिस के लिए शर्म की बात है। वहीं खोखा स्वामी राकेश की 62 वर्षीय मां किशोरी देवी को चोरी की घटना से ऐसा धक्का लगा कि उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उन्हें सदमा पहुंचा कि जिस खोखे से उसके परिवार का गुजारा चल रहा था। उसी का सारा सामान चोरी हो गया। अब उसका बेटा कैसे परिवार चलाएगा। परिवार वालों ने उन्हें समझाया भी कि आज नहीं तो कल वह मेहनत करके दोबारा से खोखा शुरू कर देंगे। परंतु उनके मन में बैठा सदमा खत्म नहीं हुआ। इससे शनिवार दोपहर किशोरी देवी ने प्राण त्याग दिए। इधर, पुलिस को पता चला कि चोरी की वारदात के बाद खोखा स्वामी की मां ने दम तोड़ दिया है। तो पुलिस ने आनन-फानन में एक संदिग्ध व्यक्ति को दबोच लिया। उसके बाद उससे पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed