{"_id":"5aea1b284f1c1b58098b7825","slug":"81525291816-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही ने टैक्सी हैल्पर को पीटा, उंगलियां तोड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिपाही ने टैक्सी हैल्पर को पीटा, उंगलियां तोड़ी
Updated Thu, 03 May 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
फोटो-28
सिपाही ने टैक्सी हेल्पर को पीटा, उंगलियां तोड़ी
एसएसपी को दी तहरीर दी, पुलिस ने नहीं कराया मेडिकल परीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं।
दातागंज कोतवाली में तैैनात एक सिपाही ने कायदे कानून भूलकर एक टैक्सी हेल्पर की जमकर पिटाई कर दी, जिससे उसकी उंगलियां टूट गईं और शरीर में गंभीर चोटें आई हैं। हेल्पर का कसूर इतना था, कि गाड़ी खराब हो जाने पर वह उसे सड़क किनारे खड़ी करके मिस्त्री का इंतजार कर रहा था।
मूसाझाग थाना क्षेत्र के ग्राम फरीदाबाद निवासी रंजीत पुत्र उदयवीर क्रूजरफोर्स गाड़ी का हेल्पर है। इसी से वह परिवार का गुजारा करता है। मंगलवार शाम करीब पांच बजे रंजीत गाड़ी के साथ दातागंज गया था। वहां रामदास के होटल के बराबर में अचानक उसकी गाड़ी खराब हो गई। रंजीत ने गाड़ी को सड़क किनारे लगा लिया। गाड़ी चालक किसी मिस्त्री को बुलाने के लिए नगर में चला गया। उसी समय दातागंज कोतवाली में तैनात एक सिपाही शराब नशे में वहां पहुंचा। आरोप है कि सिपाही ने हेल्पर को गालियां देते हुए कहा कि यहां गाड़ी क्यों खड़ी की है। इस पर हेल्पर ने बताया कि उसकी गाड़ी खराब हो गई है। ड्राइवर मिस्त्री को बुलाने गया है। उसके आते ही गाड़ी यहां से हटा लेंगे। सिपाही ने वर्दी का रौब दिखाते हुए डंडा लेकर हेल्पर को सरेआम पीटना शुरू कर दिया। उसके हाथों और पैरों में डंडे मारे, जिससे उसके हाथ की दो उंगलियां टूट गईं। पिटाई से उसके शरीर पर काफी चोटें आई हैं। बुधवार को पीड़ित एसएसपी कार्यालय पहुंचा। उसने एसएसपी के नाम तहरीर दी, लेकिन कार्यालय के बरामदे में बैठे इंस्पेक्टर ने हेल्पर को कल (गुरुवार) सीओ दातागंज से मिलने की बात कहकर टाल दिया। इंस्पेक्टर ने हेल्पर का मेडिकल परीक्षण और इलाज कराना जरूरी नहीं समझा।
-वर्जन
-मामला संज्ञान में आया है, लेकिन अभी उनके पास तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने के बाद ही वह मामले की जांच करा सकेंगे। सिपाही के खिलाफ कार्रवाई होगी।
एसके सिंह, सीओ दातागंज