फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   तांत्रिक के चक्कर में चलीं तलवारें, 11 लहूलुहान

तांत्रिक के चक्कर में चलीं तलवारें, 11 लहूलुहान

Mon, 27 Nov 2017 12:04 AM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
तांत्रिक के चक्कर में चलीं तलवारें, 11 लहूलुहान
crime scene
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के शहर से सटे खेड़ा बुजुर्ग गांव में तांत्रिक की गतिविधियों को लेकर खूनी संघर्ष हुआ। दो पक्षों में तलवारें, चाकू और लाठियां चलीं तो दोनों पक्ष के 11 लोग लहूलुहान हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर लेकर घायलों को जिला अस्पताल भेजा। वहां इन्हें भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

गांव निवासी हेतराम मौर्य भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। उन्हें लहूलुहान हालत में जिला अस्पताल लाया गया। उनके साथ ही उनके पुत्र योगेंद्र, धर्मेंद्र, प्रेमशंकर, शिवकुमार को भी घायल हालत में लाया गया। दूसरे पक्ष के ओमप्रकाश, उनके भाई बालकराम, बेटा योगेश, विक्की, अमित और बालकराम की पत्नी पुष्पा देवी को घायल हालत में लाया गया। यहां हेतराम ने बताया कि उनके तहेरे भाई ओमप्रकाश को अपनी ससुराल नौशेरा में जमीन मिल गई तो वह वहां जाकर रहने लगा। ओमप्रकाश का भाई बालकराम अब भी उनके घर के सामने रहता है। बताया कि उनके पुत्र दुर्गपाल की इसी साल रक्षाबंधन पर मौत हो गई। उसे जाने क्या बीमारी हो गई जिसका इलाज ही नहीं हो सका। बालकराम के घर नौशेरा से एक तांत्रिक हर शनिवार को आता है। उन्हें शक है कि उसी तांत्रिक की मदद से उनके बेटे पर कोई जादू टोना कराकर उसे मार दिया गया। शनिवार रात फिर तांत्रिक बालकराम के घर आया तो उन्होंने विरोध किया। इस पर बालकराम पक्ष ने मारपीट कर दी। उन्होंने तहरीर दी पर नवादा चौकी पुलिस ने गौर नहीं दिया। रविवार को बालकराम ने अपने भाई ओमप्रकाश और उसके परिवार को बुला लिया। इसके बाद यह लोग तलवारें लेकर उनके घर पर आ गए। ओमप्रकाश के दो साढ़ू भी उनके साथ थे।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष के ओमप्रकाश ने बताया कि साल भर पहले उन तीन सगे भाइयों ने अपनी पुश्तैनी जमीन बेची तो हेतराम ने उनसे पचास हजार रुपये की डिमांड कर दी। उन्होंने रकम नहीं दी तो यह लोग नाराज थे। इन्होंने खुद उनके घर पर हमला बोल दिया। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस देवेश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट लिखी जाएगी। तांत्रिक का क्या रोल है, इसकी भी जानकारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed