{"_id":"5ca100a6bdec2213fb2cccdf","slug":"61554055334-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूसाझाग के युवक की कासगंज में मौत, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मूसाझाग के युवक की कासगंज में मौत, हत्या की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूसाझाग (बदायूं)। थाना क्षेत्र के एक युवक की कासगंज के पटियाली इलाके में मौत हो गई। पटियाली पुलिस इसको हादसा बता रही है, जबकि युवक के परिवार वाले हत्या की आशंका जता रहे हैं। दो साल पहले युवक अपने गांव की एक लड़की को भगाकर ले गया था। इस डर से परिवार वाले भी शव को गांव नहीं ले गए और उन्होंने दूसरे गांव में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
महेश (30) पुत्र राजेश्वर मूसाझाग थाना क्षेत्र के ग्राम सुल्तानपुर निवासी था। परिवार वालों की माने तो महेश करीब दो साल पहले अपने गांव की एक लड़की को भगाकर ले गया था। इस पर लड़की के परिवार वालों ने पुलिस से शिकायत की थी। तभी से परिवार वाले दोनों की तलाश में थे। युवक लड़की के साथ शहर के किसी मोहल्ले में रह रहा था। शनिवार को उसका कासगंज जिले के पटियाली क्षेत्र में हाईवे पर शव पड़ा मिला। कई घंटे तक उसकी शिनाख्त नहीं हुई। बाद में उसकी शिनाख्त हुई तो पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। सूचना पर परिवार वाले भी कासगंज पहुंच गए थे। पुलिस बता रही थी कि किसी वाहन से युवक की टक्कर हुई है लेकिन परिवार वाले इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं हैं। उनकी आशंका है कि युवक की हत्या हुई है। परिवार वाले देर रात ही शव को कासगंज से ले आए लेकिन घर नहीं ले गए। उन्होंने सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ग्राम धमेई में अंतिम संस्कार कर दिया। युवक के पिता गांव में अकेले रहते हैं।