फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   पुलिस ने भट्ठे की बिल्डिंग में तलाशे सुबूत, नहीं हुई युवती शिनाख्त

पुलिस ने भट्ठे की बिल्डिंग में तलाशे सुबूत, नहीं हुई युवती शिनाख्त

Tue, 11 Dec 2018 08:03 PM IST
Updated Tue, 11 Dec 2018 08:03 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने भट्ठे की बिल्डिंग में तलाशे सुबूत, नहीं हुई युवती शिनाख्त
बिनावर (बदायूं)। बंद पड़े भट्ठे की बिल्डिंग में गोली मारकर मारी गई युवती की दूसरे दिन भी शिनाख्त नहीं हो सकी और न ही उसके हत्यारे का पता चल सका। दूसरे दिन पुलिस ने मौके पर जाकर हत्या के संबंध में छानबीन की लेकिन पुलिस को कोई सुबूत नहीं मिल सका। पुलिस मामले की छानबीन में लगी है।
विज्ञापन

सोमवार को करीब 22 वर्षीय शादीशुदा युवती की बिनावर कस्बे के नजदीक एक बंद पड़े भट्ठे की बिल्डिंग में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। युवती के सिर में गोली मारी गई थी। घटनास्थल के हालात को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि जैसे युवती दूसरी मंजिल पर जाने के लिए सीड़ियों पर चढ़ रही होगी। तभी उसके माथे पर गोली मार दी गई। युवती का शव भी वहीं सीड़ियों के पास पड़ा मिला था। इसके बारे में कुछ चरवाहों ने पुलिस को सूचना दी थी। जिस पर थाना पुलिस, एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव और सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह राठौर पहुंचे थे। पुलिस ने मौके से एक खाली कारतूस बरामद किया था। उसके अलावा हत्या के संबंध में कोई सुबूत नहीं मिल सका और न ही युवती की शिनाख्त हो सकी।
विज्ञापन

इधर, मंगलवार को थाना पुलिस फिर से घटनास्थल पर गई। उसके बाद पुलिस ने नीचे से लेकर दूसरी मंजिल पर जाकर हत्या के संबंध में सुबूत तलाशने की कोशिश की परंतु उसके हाथ खाली रहे। अभी पुलिस को कोई सुबूत नहीं मिल सका है। पुलिस युवती की शिनाख्त में जुटी है। मंगलवार रात तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके लिए पुलिस ने जिले के सभी थाना पुलिस को सूचना भिजवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन---
युवती का हत्यारा कौन है और उसने हत्या क्यों की, इसके बारे में तभी पता चलेगा जब उसकी शिनाख्त हो। फिलहाल युवती की शिनाख्त जरूरी है। इसके प्रयास किए जा रहे हैं।
-राघवेंद्र सिंह राठौर, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed