फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   बाइकर्स गैंग के मेंबर ने दरोगा को हड़काया, दी वर्दी उतरवाने की धमकी

बाइकर्स गैंग के मेंबर ने दरोगा को हड़काया, दी वर्दी उतरवाने की धमकी

Fri, 07 Sep 2018 11:54 PM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
बाइकर्स गैंग के मेंबर ने दरोगा को हड़काया, दी वर्दी उतरवाने की धमकी
बाइकर्स गैंग के मेंबर ने दरोगा को हड़काया, दी वर्दी उतरवाने की धमकी
विज्ञापन

महिलाओं को देखकर हार्न बजा रहा था गैंग मेंबर
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। शहर में बाइकर्स गैंग की गुंडई बढ़ती जा रहीं हैं। सिपाही को पीटने के बाद बाइकर्स गैंग के एक सदस्य ने गुरुवार बिरूआबाड़ी मंदिर के सामने ड्यूटी पर तैनात दरोगा को जमकर हड़काया। खुद को विधायक का करीबी बताकर वर्दी उतरवाने की धमकी देकर निकल गया।

सदर कोतवाली में तैनात दरोगा का कसूर इतना था कि उसने बाइकर्स गैंग मेंबर से हार्न न बजाने को कहा था। दरअसल गुरुवार रात शहर के सभी मंदिरों में सजावट हुई थी। प्रत्येक मंदिर में आने-जाने वालों की भीड़ थी। वहीं बिरूआबाड़ी मंदिर के सामने शांति व्यवस्था पर सदर कोतवाली में तैनात एक दरोगा ड्यूटी पर था। रात करीब साढ़े 11 बजे बाइकर्स गैंग का एक सदस्य अपनी बाइक लेकर मंदिर के सामने पहुंचा और लगातार हार्न बजाता रहा। इससे दरोगा ने उससे हार्न न बजाने के लिए कहा। गैंग सदस्य बाइक से उतरा और उसने दरोगा को धमकाना शुरू कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो गैंग सदस्य दरोगा से बोला मुझे रोकने की हिम्मत कैसे हुई। दो मिनट में खड़े-खड़े वर्दी उतरवा दूंगा। इतना कहते हुए उसने दरोगा से अपने सामने से हटने को कहा। इसी दौरान दरोगा ने आरोपी का अपने मोबाइल से फोटो भी खींचा। उसे कह दिया कि वह सुबह कोतवाली आए। उसके बाद बाइक सवार मौके से चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed