{"_id":"5a1835d54f1c1b86698bd96a","slug":"61511536085-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारात में खुशी में चलाई गोली, बच्चा घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बारात में खुशी में चलाई गोली, बच्चा घायल
Updated Sat, 25 Nov 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
घायल का फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिसौली। सुप्रीम कोर्ट और सरकार की लाख बंदिशों के बावजूद बारात में खुशी में गोली चलाने की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रहीं। ऐसी ही घटना थाना क्षेत्र के सिचैली गांव में गुरुवार रात बारात चढ़त के दौरान हुई। खुशी में तमंचे से दागी गोली बारह साल के बच्चे की जांघ से पार निकल गई तो इससे पहले फायरिंग करने वाला शख्स मिस फायर होने से घायल हो गया। घटना के बाद पीड़ित पक्ष दुल्हन के पिता पर ही फायरिंग का आरोप लगा रहा है। थाना प्रभारी इस संवेदनशील मामले में त्वरित कार्रवाई के बजाय तहरीर न मिलने की बात कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं।
गुरुवार देर रात सिचैली निवासी नेकसू के पुत्र गजेंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गोली गजेंद्र की जांघ से पार निकल गई थी। नेकसू ने बताया कि गुरुवार रात उनके पड़ोसी की बेटी की बारात वजीरगंज से आई थी। बारात जब दुल्हन के दरवाजे पर पहुंची तब गांव का ही एक युवक तमंचे से फायरिंग करने लगा। अचानक उसका फायर बैक हो गया और गोली उसी के हाथ में रगड़ती निकल गई। आरोप है कि इसके बाद दुल्हन के पिता ने उसे फटकारा कि तमंचा भी चलाना नहीं आता। तब दुल्हन के पिता ने उससे तमंचा लेकर फायर किया। गोली थोड़ी दूर खड़े उनके पुत्र गजेंद्र के जा लगी। इसके बाद दुल्हन का पिता और पहले फायर कर रहा युवक भाग खड़े हुए। बारात में भगदड़ मच गई। बताया कि उन्होंने दुल्हन के पिता के खिलाफ तहरीर दी।घटना के बाद सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दूल्हे के होमगार्ड पिता समेत कुछ बारातियों को थाने ले गई। रात भर हवालात में बैठाकर सुबह उन्हें छोड़ दिया गया। फायर करने वाला घायल युवक किसी निजी चिकित्सक के यहां इलाज करा रहा है।
---------------
मामला दबाने में जुटे थाना प्रभारी
गंभीर घटना के बावजूद थाना पुलिस का रवैया बड़ा ही निराशाजनक था। पुलिस ने घटना के बीस घंटे बाद शुक्रवार देर शाम तक इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की। यहां तक कि थानाध्यक्ष का बयान अपने ही वरिष्ठ अधिकारी से बिल्कुल जुदा था। एसपी देहात डॉ. एसपी सिंह बता रहे थे कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विवेचना से आरोप तय कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं थाना प्रभारी राजेश कश्यप का कहना था कि अब तक किसी ने उन्हें तहरीर ही नहीं दी है तो वह किस पर रिपोर्ट करें। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट कर ली जाएगी।