फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   शहर में चार दुकानों के ताले काटकर चोरी

शहर में चार दुकानों के ताले काटकर चोरी

Mon, 31 Jul 2017 07:26 PM IST
Updated Mon, 31 Jul 2017 07:26 PM IST
विज्ञापन
शहर में चार दुकानों के ताले काटकर चोरी
बदायूं। पुलिस पिकेट से चंद कदम की दूरी पर रविवार रात चोरों ने चार दुकानों में सेंध लगा दी। दुकानों का ताला काटकर घुसे चोर हजारों की चिल्लर सहित एक लाख का माल चोरी कर फरार हो गए। सुबह घटना का पता चलने पर व्यापारियों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

थाना कोतवाली क्षेत्र के नेहरू और गोपी चौराहा स्थित आनंद मथुरिया की किराना दुकान का ताला तोड़कर घुसे चोरों ने गल्ले में रखे लगभग चार हजार रुपये के सिक्के समेट लिए और फरार हो गए। इसके बाद चोरों ने पड़ोसी बाबा किराना स्टोर की दुकान के ताले तोड़े। दुकान मालिक बाबर ने बताया कि चोर गल्ले में रखे लगभग पांच हजार के सिक्के चुरा ले गए। नेहरू चौक स्थित इंद्रेश किराना स्टोर के भी चोरों ने ताले तोड़ दिए। व्यापारी वरुन ने बताया कि चोरों ने लगभग सात हजार के सिक्के गायब कर दिए। इन दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद चोरों ने धर्मेंद्र देसी घी वालों की दुकान को निशाने पर लिया। दुकान का ताला तोड़कर घुसे चोरों से गल्ला नहीं खुला तो वे सिक्कों से भरा गल्ला ही चोरी कर ले गए। एक साथ चार दुकानों में एक ही रात हुई वारदात ने चंद कदम की दूरी पर तैनात कोतवाली पुलिस की पोल खोल दी।
विज्ञापन

खास बात यह है कि चोरों ने अधिकतर दुकानों से सिक्के गायब किए हैं। सोमवार को सुबह एक साथ चार दुकानों में चोरी की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। व्यापारी वरुन ने बताया कि दो साल पहले भी उनके दुकान में चोरी हुई थी लेकिन आज तक पुलिस घटना का खुलासा नहीं कर सकी है। वहीं पिकेट पर तैनात पुलिस कर्मियों का कहना था कि कावड़ियों के चलते उनकी ड्यूटी कहीं और लगा दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
बिसौली में 50 हजार की चोरी
बिसौली। भानपुर गांव में बिल्सी विधायक आरके शर्मा के घर से महज सौ मीटर की दूूरी पर एक घर में घुसे चोर नकब लगाकर हजारों की नकदी सहित 50 हजार का माल चुराकर ले गए। गांव निवासी बाबूराम ने बताया कि वह रविवार रात परिवार के साथ सो रहा था। इस बीच नकब लगाकर घर में दाखिल हुए चोर अलमारी में रखी 10 हजार की नकदी सहित 50 हजार का माल लेकर फरार हो गए। सुबह घटना का पता चलने पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed