फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   सिकरोड़ी में कटा गोवंशीय पशु, दो पक्षों के बीच तनाव

सिकरोड़ी में कटा गोवंशीय पशु, दो पक्षों के बीच तनाव

Sun, 09 Jul 2017 06:19 PM IST
Updated Sun, 09 Jul 2017 06:19 PM IST
विज्ञापन
सिकरोड़ी में कटा गोवंशीय पशु, दो पक्षों के बीच तनाव
बिनावर (बदायूं)। क्षेत्र के गांव सिकरोड़ी में गांव के कुछ लोगों ने मौका पाकर गांव के पास बाग में गोवंशीय पशु की हत्या कर दी। इससे दूसरे पक्ष के लोग भड़क गए। इसके बाद गांव में तनाव पैदा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पशु की हत्या करने वाले तीन लोगों को दबोच लिया। इनके खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

बिनावर थाने का गांव सिकरोड़ी सांप्रदायिक लिहाज से संवेदनशील गांवों में शुमार है। पिछले साल भी गांव में एक पक्ष के लोगों ने गोवंशीय पशु की हत्या की थी। इससे गांव में तनाव हो गया था। शनिवार रात गांव में कासिम अली के बाग में गांव के आजम, आशिफ और सोनू मांस के लिए गोवंशीय पशु की हत्या कर रहे थे। गांव के कुछ किसानों ने खेत से लौटते वक्त जब घटना का नजारा देख लिया तो उन्हें देख तीनों आरोपी भाग गए। इससे गांव में तनाव पैदा हो गए। सूचना पर एसओ ओमकार सिंह फोर्स के साथ गांव पहुंच गए। यहां से आजम, आशिफ और सोनू को दबोच लिया। इन तीनों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इधर, गांव में तनाव को देखते हुए एहतियातन फोर्स तैनात कर दी गई है। एसओ ओमकार सिंह का कहना है कि गोवंशीय पशु के अवशेष दफन करा दिए हैं। तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed