फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   55 teachers to fraud suspect

फर्जीवाड़ा करने में 55 शिक्षकों पर संदेह

Thu, 15 Sep 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो /बदायूं
ब्यूरो /बदायूं Updated Thu, 15 Sep 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
अंतरजनपदीय स्थानांतरण नीति के तहत जिले में आए 97 शिक्षकों में से 55 शिक्षक फर्जीवाड़े के संदेह में हैं। मूल शैक्षिक दस्तावेजों को सत्यापित नहीं कराने तथा प्रमाण पत्र न देने के कारण यह कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि विभाग ने इसमें जांच शुरू कर दी है। अगर फर्जीवाड़ा पाया जाता है, तो इन पर कार्रवाई होना भी तय है।
अंतरजनपदीय स्थानांतरण नीति आने के बाद गैर जनपद के शिक्षकों ने आवेदन किया था। इसमें 368 शिक्षकों का तबादला कर दिया गया। इसी प्रकार 97 शिक्षकों ने बदायूं में ज्वाइन किया। विभागीय जानकारों के मुताबिक गैर जनपद से आए शिक्षक को ज्वाइन मूल शैक्षिक दस्तावेजों को सत्यापित कराना होता है। साथ ही शपथ पत्र देना होता है, लेकिन इसमें  से 55 ऐसे शिक्षक हैं जो सत्यापित कराने से कतरा रहे हैं। इन शिक्षकों के सहयोग न करने से विभाग के सामने भी मुश्किल खड़ी हो रही है। लिहाजा ऐसी स्थिति विभाग इनके फर्जी होने पर संदेह जता रहा है। इसकी खूब चर्चा भी है। 
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि बेसिक शिक्षा विभाग में गत वर्ष भी कई शिक्षक फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी हासिल करने में सफल हो गए थे। जब दस्तावेजों का सत्यापन कराया गया तो हकीकत सामने आई। तत्कालीन बीएसए ने इन सभी शिक्षकों पर एफआईआर कराते हुए रिकवरी के आदेश भी दिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी मेरे संज्ञान में ऐसी कोई जानकारी नहीं है। यदि ऐसा कुछ है तो जांच कराऊंगा और शिक्षक यदि फर्जी पाए जाते हैं, जो विभागीय कार्रवाई करूंगा। 
-पीसी यादव, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed