फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   झोलाछाप ने कर दिया बच्चे का ऑपरेशन, मौत

झोलाछाप ने कर दिया बच्चे का ऑपरेशन, मौत

Wed, 10 Apr 2019 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
झोलाछाप ने कर दिया बच्चे का ऑपरेशन, मौत
दातागंज (बदायूं)। एक झोलाछाप ने बच्चे की पीठ में बनी गांठ का ऑपरेशन कर दिया, जिससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। बालक की मौत को देखकर झोलाछाप वहां से दवा लाने के बहाने से खिसक गया। हालांकि उसकी कार को गांव के लोगों ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

बरेली जिले के थाना भमोरा क्षेत्र के गांव मिलक मंशाराम निवासी सुरेंद्र की कोतवाली दातागंज के गांव समरेर में दलपत के यहां ससुराल है। सुरेंद्र के डेढ़ वर्षीय पुत्र सोनू के पीठ में गांठ थी। सुरेंद्र ससुराल आया तो किसी ने उन्हें बताया कि समरेर में एक बंगाली डॉक्टर है, जो गांठ को सही कर देगा। उन्होंने उससे बात की। सुरेंद्र के मुताबिक झोलाछाप ने गांठ के आपरेशन का ठेका 30 हजार में लिया। सुरेंद्र बालक को लेकर उस झोलाछाप के यहां पहुंच गया। बताते हैं कि मेज पर ही झोलाछाप ने बच्चे की पीठ की गांठ का ऑपरेशन कर दिया, जिससे मौके पर ही बालक की मौत हो गई। इसके बाद झोलाछाप उन लोगों से यह बात कहकर खिसक लिया कि वह दवा लेने जा रहा है। काफी देर बाद जब वह नहीं आया तो सुरेंद्र ने देखा कि उनका बेटा अब दुनिया में नहीं है। सोनू की मौत से परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। शोर सुनकर एकत्र हुए लोगों ने क्लीनिक के बाहर खड़ी झोलाछाप की कार को कब्जे में ले लिया है। मृतक बालक के मामा दलपत ने बताया कि झोलाछाप ने ऑपरेशन करने से पहले 15 हजार रुपये ले लिये थे। उन्होंने समरेर चौकी में तहरीर दी है। झोलाछाप फिलहाल फरार है।
विज्ञापन

------------------
इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। कुछ समय पहले ही उन्होंने चार्ज लिया है। झोलाछाप के खिलाफ अभियान जल्द ही चलाया जाएगा।
- डॉ.मंजीत सिंह, एसीएमओ
------------------
मामला जानकारी में आया हैं, परंतु अभी कोतवाली में तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
-अमृतलाल, इंस्पेक्टर दातागंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed