फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   शिवपुरम में दरोगा के बेटे ने फांसी लगाकर जान दी

शिवपुरम में दरोगा के बेटे ने फांसी लगाकर जान दी

Sat, 07 Jul 2018 12:47 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं Updated Sat, 07 Jul 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
शिवपुरम में दरोगा के बेटे ने फांसी लगाकर जान दी
suicide
शहर के शिवपुरम मोहल्ले में एक दरोगा के बेटे ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव कमरे में छत के पंखे पर लटका मिला। मौके पर पुलिस को पांच पेज का सुसाइड नोट मिला, लेकिन उसमें आत्महत्या करने की कोई वजह नहीं लिखी है। न ही परिवार वाले कुछ बता पा रहे हैं।
विज्ञापन

यहां बिनावर थाने में तैनात दरोगा अजय शर्मा मूलरूप से हरदोई के रहने वाले हैं। उन्होंने शहर के शिवपुरम मोहल्ले में किराए पर मकान ले रखा है। पुलिस के मुताबिक अजय शर्मा की पत्नी और छोटा बेटा रिश्तेदारी में शादी समारोह में गए थे। उनका बड़ा बेटा मथुरा में रहकर पढ़ता है। दरोगा का मझला बेटा 18 वर्षीय साहिल शर्मा ने इस बार द्रोपदी देवी इंटर कॉलेज से 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी। शुक्रवार को वह घर में अकेला था।
विज्ञापन

दरोगा अजय शर्मा ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को वह खाना खाने घर गए थे। उस वक्त साहिल नार्मल दिख रहा था। खाना खाने के बाद वह शाहजहांपुर के कलान क्षेत्र में दबिश देने चले गए। रात करीब दस बजे उन्होंने साहिल के मोबाइल पर फोन किया तो रिसीव नहीं हुआ। अजय शर्मा ने पड़ोस में रहने वाली अपनी बहन को बताया। उन्होंने जाकर देखा तो कमरे में छत के पंखे पर दुपट्टे के सहारे साहिल का शव लटका हुआ था। उनके बताने पर दरोगा अजय शर्मा भी घर पहुंच गए। चर्चा फैलने पर आसपास वालों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव नीचे उतारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरोगा अजय शर्मा के मुताबिक साहिल के मन में क्या चल रहा था उन्हें कुछ नहीं पता। मां के साथ साहिल भी रिश्तेदार की शादी में गया था, लेकिन वह गुरुवार को लौट आया। गुरुवार को ही उसने जीटीआई में एडमीशन लिया था। कोतवाल ओमकार सिंह ने बताया कि सुसाइड नोट मिला है, लेकिन उसमें आत्महत्या की वजह नहीं लिखी है। परिवार वाले भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed