{"_id":"5aafbf124f1c1b8e778b6711","slug":"51521467154-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया के लीकेज से ऑपरेटर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया के लीकेज से ऑपरेटर की मौत
Updated Mon, 19 Mar 2018 07:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो- 19 बीडीएनयूजेएचपीएच-03,04
कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया के लीकेज से ऑपरेटर की मौत
पाइप में लीकेज ठीक करते समय रविवार रात हुआ हादसा
देर रात तक अफरातफरी का माहौल, मालिक ने मृतक के घरवालों को साधा
अमर उजाला ब्यूरो
उझानी (बदायूं)।
कोल्ड स्टोरेज में पाइप में लीकेज ठीक करते समय ऑपरेटर अमोनिया के गुबार के चपेट में आ गया। उसने हालांकि हालात पर काबू पा लिया लेकिन गले और पेट में जलन की वजह से उसकी सेहत बिगड़ गई। घरवाले उसे लेकर पहले निजी चिकित्सक के पास पहुंचे। हालत में सुधार नहीं होने पर बरेली को इलाज के लिए ले जाते समय ऑपरेटर की मौत हो गई।
हादसा रविवार रात करीब नौ बजे हुआ। नगर के बाहरी छोर पर बने एक कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया के पाइप में लीकेज की भनक पर ऑपरेटर मोहल्ला बहादुरगंज निवासी लल्लन (55) उसे ठीक करने में जुट गया। पाइप ठीक करते समय ही अमोनिया का गुबार उसके चेहरे पर आया लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी। ऑपरेटर ने जान की बाजी लगाकर लीकेज पर काबू भी पा लिया लेकिन इससे उसकी हालत बिगड़ती गई। वह घर पहुंचा तो चेहरे पर फफोलेपड़ चुके थे। पेट, सीने और गले में जलन बढ़ी तो घरवाले मोहल्ले के लोगों के साथ उसे लेकर निजी चिकित्सक के पास पहुंचे। चिकित्सक ने उसे बरेली ले जाकर हॉयर सेंटर में भर्ती कराने की सलाह दी। जब देर रात परिवार वाले उसे बरेली ले जा रहे थे तो लल्लन ने रास्ते में दमतोड़ दिया। इससे मृतक के घर में कोहराम मच गया।
सोमवार सुबह रिश्तेदारों के साथ घरवाले कोल्ड स्टोरेज पहुंचे। उन्होंने मालिक की संवेदनहीनता पर गुस्से का इजहार भी किया। मृतक के भतीजे नूर मोहम्मद का आरोप है कि कोल्ड स्टोरेज मालिक घटना की जानकारी होने के बाद भी रात में उसके घर पर नहीं पहुंचा। सूत्रों की मानें तो मध्यस्थों के जरिए कोल्ड स्टोरेज मालिक ने मृतक के भतीजे और रिश्तेदारों से बात की। सहमति बन जाने के बाद मृतक के पक्ष के लोगों ने मुस्लिम परंपरा से शव को दफना दिया। इधर, कोल्ड स्टोरेज मालिक का कहना है कि रविवार को लल्लन अवकाश पर था। अमोनिया का रिसाव होता तो मजदूर भी चपेट में आते।
विज्ञापन
--------------
पुत्रवधू समेत पांच नाती-नातिन का अकेेला था खेवनहार
उझानी। अमोनिया के गुबार के चपेट में आने से मृत ऑपरेटर लल्लन के परिवार पर करीब एक दशक से मुसीबत का साया पड़ा रहा है। पहले जवान बेटे शरीफ का इंतकाल हो गया फिर लल्लन की पत्नी तारा की भी स्वाभाविक मौत हो गई। जवान बेटे के इंतकाल के बाद लल्लन पर उसकी पत्नीनाजमा और पांच नाती-नातिन की परवरिश की जिम्मेदारी आ गई। नातिन हिना का निकाह भी हो चुका है। नातिनों में रुखसाना, नाजिस, जीनत और नाती नाजिम हैं। ससुर की मौत के बाद नाजमा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।