{"_id":"59f3339a4f1c1b71548b9553","slug":"51509110682-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेला ककोड़ा में जुआ खेलते पकड़े गए तो लगेगा गैंगस्टर एक्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेला ककोड़ा में जुआ खेलते पकड़े गए तो लगेगा गैंगस्टर एक्ट
Updated Sat, 28 Oct 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
UP Police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। मेला ककोड़ा में जुआ रोकने को एसएसपी चंद्रप्रकाश ने मास्टर प्लान तैयार कर लिया है। यदि कहीं पर जुआ होता पकड़ा गया तो उस क्षेत्र के पुलिस कर्मचारी पर कार्रवाई होगी। साथ ही जुआरियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जुआरियों पर पैनी नजर रखने को सादा कपड़ों में पुलिस वाले तैनात रहेंगे। जो मेले में घूमकर हर तरह की संदिग्ध गतिविधि पर अपनी नजर रखेंगे।
हर साल ककोड़ा मेले में लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। मेले में जुआ बड़े पैमाने पर होता है। जिसमें उत्तर प्रदेश के कई जिलों के साथ ही उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश आदि प्रदेशों के पेशेवर जुआरी आते हैं। मेले में चार दिन तक भारी भीड़ रहती है। इन दिनों मेले में लगने वाले टेंट और आसपास खड़े खाली वाहनों में बैठकर पेशेवर जुआरी लाखों रुपये का जुआ खेलते हैं। हर साल जुआ रोकना पुलिस के लिए चुनौती होता है। चूंकि शासन स्तर से भी यह निर्देश हैं कि जुआ किसी हाल में नहीं होने पाए। सो एसएसपी चंद्रप्रकाश ने जुआरियों को सबक सिखाने के लिए अपना प्लान तैयार कर लिया है।
एसएसपी चंद्रप्रकाश ने बताया कि मेले में जुए पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी। जुआ रोकने को गठित टीम की कमान एसपी सिटी कमल किशोर को सौंपी गई है। वह मेले में चप्पे-चप्पे पर पुलिस कर्मियों के साथ नजर रखेंगे। सादा वर्दी में पुलिस कर्मियों की ड्यूटी भी टेंटों के आसपास लगाई गई हैं, ताकि कोई भी व्यक्ति जुआ खेलने में कामयाब नहीं हो सके। गैर जनपदों से मिला पुलिस फोर्स शनिवार से मेले में पहुंचना शुरू हो जाएगा। अधिकारी भी मेला स्थल पर तैयारियों का जायजा लेने में जुटे हैं।
विज्ञापन
एसएसपी का साफ कहना है कि मेले में जुआ खेलने वाले पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी। किसी हाल में उसे बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही संबंधित क्षेत्र के पुलिस कर्मी पर भी कार्रवाई होगी।