फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   परिजन सोते रहे, घर खंगाल ले गए चोर

परिजन सोते रहे, घर खंगाल ले गए चोर

Wed, 06 Mar 2019 06:58 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 06 Mar 2019 06:58 PM IST
विज्ञापन
परिजन सोते रहे, घर खंगाल ले गए चोर
दहगवां (बदायूं)। चोरों ने मंगलवार रात एक घर को निशाना बना लिया और पीछे की दीवार फांदकर घर में घुस आए। उस दौरान परिवार वाले सोते रहे, वहीं चोर पांच हजार की नकदी समेत चार लाख का माल चोरी करके ले गए। मकान मालिक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जरीफनगर थाना क्षेत्र के कस्बा दहगवां निवासी रनसिंह मंगलवार रात परिवार वालों के साथ अपने घर में सो रहे थे। मध्यरात्रि के समय कुछ चोर उनके घर में पीछे की दीवार फांदकर घुस आए। उस वक्त परिवार वाले गहरी नींद में थे। चोर चुपके से कमरे में घुस गए और उन्होंने अलमारी के ताले तोड़ लिए। सोने-चांदी के जेवर के अलावा घर के कपड़े, बर्तन और पांच हजार की नकदी समेत करीब चार लाख का सामान चोरी कर लिया। रात करीब साढ़े तीन बजे परिवार वालों को कुछ आहट महसूस हुई। उन्होंने उठकर देखा तो कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा था। कमरे का हाल देखकर परिवार में अफरा-तफरी मच गई। उसके बाद परिवार वालों ने चोरों को तलाश किया, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। मकान मालिक की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौका मुआयना करते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया है। देर शाम तक इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed