फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   अज्ञात वाहन ने नेपाली चौकीदार को कुचला, मौत

अज्ञात वाहन ने नेपाली चौकीदार को कुचला, मौत

Sat, 22 Dec 2018 11:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Dec 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
अज्ञात वाहन ने नेपाली चौकीदार को कुचला, मौत
अज्ञात वाहन ने नेपाली चौकीदार को कुचला, मौत
विज्ञापन


बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में खेड़ा नवादा कृष्णा पार्क कॉलोनी के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से नेपाली चौकीदार की मौत हो गई। चौकीदार उस समय सड़क पार कर रहा था। तभी किसी वाहन ने टक्कर मारी थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया है।
करीब 55 वर्षीय रामजी शर्मा पुत्र करन शर्मा धनगढ़ी जिले में ग्राम टिकापुर (नेपाल) का निवासी था। वह करीब 10-12 साल से बदायूं में चौकीदारी कर रहा था। इस समय रामजी शर्मा खेड़ा नवादा की कृष्णा पार्क कॉलोनी में चौकीदारी कर रहा था। शुक्रवार रात करीब 12 बजे उसे ठंड लगी थी। वह पुलिस चौकी के नजदीक होटल पर चाय पीने जा रहा था। कॉलोनी से निकल कर रोड पार करते समय किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ देर बाद उधर से गुजर रही पुलिस ने रामजी शर्मा को घायल पड़ा देखा तो उसे जिला अस्पताल ले गई, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा कर कॉलोनी जाकर रामजी शर्मा के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि रामजी शर्मा का भतीजा प्रकाश सहसवान कस्बे में चौकीदारी कर रहा था। पुलिस ने उसे सूचना देकर बुला लिया। शनिवार दोपहर रामजी शर्मा के शव का पोस्टमार्टम कराया। उसका यहीं अंतिम संस्कार कर दिया गया। रामजी शर्मा की पत्नी की करीब आठ-दस साल पहले मौत हो चुकी है। उसके दो बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है।
विज्ञापन

इंसेट---
पेड़ से टकराई कार, चार घायल
बदायूं। मुरादाबाद फर्रूखाबाद हाईवे पर एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिसमें सवार चार लोग घायल हो गए। दिल्ली के कविनगर इलाका निवासी 29 वर्षीय सनी पुत्र चंद्रपाल, 26 वर्षीय रवि पुत्र राजेश, 22 वर्षीय राजेश पुत्र राजेंद्र और 24 वर्षीय सतीश पुत्र मदनलाल लग्जरी कार से रिजोला गांव जा रहे थे। हाईवे पर सोई गांव के पास कार पेड़ से टकरा गई। इससे चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने चारों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed