फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   गोमांस के साथ एक गिरफ्तार, चार फरार

गोमांस के साथ एक गिरफ्तार, चार फरार

Fri, 14 Dec 2018 08:59 PM IST
Updated Fri, 14 Dec 2018 08:59 PM IST
विज्ञापन
गोमांस के साथ एक गिरफ्तार, चार फरार
एक क्विंटल मांस के साथ एक गिरफ्तार, चार फरार
विज्ञापन

बदायूं। फैजगंज बेहटा पुलिस ने गुरुवार शाम पुराने पंचायत घर में छापामारी कर एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। जबकि पुलिस को देखकर चार तस्कर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से एक क्विंटल मांस बरामद किया है।

एसआई कामेश कुमार के मुताबिक गुरुवार शाम उन्हें सूचना मिली कि पुराने पंचायत घर में कुछ तस्कर गोवध कर रहे हैं। इस सूचना पर उन्होंने तुरंत टीम के साथ पुराने पंचायत घर को चारों ओर से घेर लिया। इस दौरान पुलिस को देखकर चार लोग फरार होने में कामयाब रहे। जबकि एक मौके से पकड़ा गया। उसके पास से एक क्विंटल मांस और चाकू-छुरा बरामद हुए हैं। पकड़े गए तस्कर ने अपना नाम असलम पुत्र हनीफ बताया। जबकि फरार साथियों के नाम फखरूद्दीन पुत्र शम्मू, मोहम्मद आलम पुत्र शाहिद, मुर्सलीन पुत्र शाहिद, फुरकान पुत्र यामीन निवासी फैजगंज बेहटा बताया। इस संबंध में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पकड़े गए तस्कर को जेल भेज दिया है। तस्कर को पकड़ने में एसआई महेश कुमार, सिपाही आनंद कुमार, होमगार्ड भूरे मियां और धर्मवीर का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed