फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   चोरी की आठ बाइक समेत दो युवक गिरफ्तार, एक फरार

बदायूं पुलिस ने चोरी की आठ बाइक समेत दो युवकों को किया गिरफ्तार, एक फरार

Fri, 16 Nov 2018 05:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं Updated Fri, 16 Nov 2018 05:51 PM IST
विज्ञापन
चोरी की आठ बाइक समेत दो युवक गिरफ्तार, एक फरार
प्रतीकात्मक तस्वीर
कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को अल्लापुर चमारी गांव के तीन घरों में दबिश देकर दो युवकों को दबोच लिया। तीनों घरों से पुलिस को आठ बाइक मिलीं। हरियाणा, दिल्ली और आसपास जिलों के नंबरों की बाइक के बारे में दोनों युवक पुलिस को कोई खास जानकारी नहीं दे पाए। पूछताछ के दौरान उन्होंने बाइक चोरी की होने की बात स्वीकार कर ली। बरामदगी की अभिलेखीय कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने दोनों युवकों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने अल्लापुर चमारी निवासी बालकराम और रामवीर को रेलवे फाटक के पास से सुबह दबोचा तो उनके पास जो बाइक मिली, उस पर पुलिस को संदेह हो गया। बालकराम और रामवीर भाई हैं। दोनों की निशानदेही पुलिस ने गांव पहुंच कर घरों की तलाशी ली तो उसके घर से चार बाइक मिलीं। बालकराम ने चोरी की बाइक पड़ोस के ही नन्हे यादव के घर में होने की बात भी पुलिस को बताई। नन्हे तो भाग गया लेकिन उसके घर से चार बाइक को बरामद कर लिया गया। बालकराम और रामवीर ने पुलिस को बताया कि नन्हे ही बाइक चोर गिरोह का सरगना है।
विज्ञापन


पुलिस ने नन्हे की तलाश में दो-तीन स्थानों पर दबिश भी दी लेकिन वह कहीं पर भी हत्थे नहीं आया। कोतवाल विनोद कुमार ने बताया कि बरामद बाइक हरियाणा, दिल्ली और आसपास जिलों में कासगंज, एटा समेत अलीगढ़ जिले के नंबरों की हैं। तीन बाइक बदायूं जिले की हैं। पूछताछ के बाद दरोगा संजय कुमार शर्मा ने दोनों युवकों को कोर्ट में पेश किया। बाद में दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। इधर, एसएसपी ने बाइक बरामद करने वाली पुलिस टीम की प्रशंसा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सटोरिया चढ़ा पुलिस के हत्थे
कोतवाली पुलिस ने गुरुवार रात अढौली फाटक के पास एक स्थान पर दबिश देकर रिंकू पुत्र किशन को सट्टे की पर्चियां लिखते पकड़ लिया। उसके पास नकदी और दो मोबाइल भी पुलिस को मिले। रिंकू ने सटोरियों के नाम भी बताए हैं। कई सटोरिया मोबाइल पर ही नंबर नोट कर लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed