फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   कॉलेज जाती छात्रा से छेड़छाड़, दो शोहदों पर रिपोर्ट

कॉलेज जाती छात्रा से छेड़छाड़, दो शोहदों पर रिपोर्ट

Sun, 17 Dec 2017 12:26 AM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
कॉलेज जाती छात्रा से छेड़छाड़, दो शोहदों पर रिपोर्ट
demo pic - फोटो : डेमो प‌िक
सहसवान। भाई के साथ कॉलेज जा रही छात्रा से रास्ते में दो शोहदों ने छेड़छाड़ की और विरोध करने पर धमकाने लगे। छात्रा के पिता की ओर से इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी लड़की नगर के एक इंटर कॉलेज में कक्षा 12 में पढ़ती है। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह कक्षा सात में पढ़ने वाले अपने भाई के साथ कॉलेज आ रही थी। तभी रास्ते में गांव से करीब एक किमी आगे दो युवकों ने उसे घेर लिया। वह उससे छेड़छाड़ करने लगे। छात्रा और उसके भाई ने विरोध किया तो आरोपी शोहदे उन्हें धमकाने लगे। हंगामा हुआ तो राहगीरों ने रुककर माजरा समझा। उन्होंने एकजुट होकर शोहदों का विरोध किया तो आरोपी फरार हो गए। पीड़ित किशोरी के पिता ने इस मामले में सुरेंद्र पुत्र मोहनलाल और देवेंद्र पुत्र किशनलाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed