फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   सिविल लाइंस थाने में दरोगा और इंस्पेक्टर भिड़ें

सिविल लाइंस थाने में दरोगा और इंस्पेक्टर भिड़ें

Sun, 27 Aug 2017 07:04 PM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 07:04 PM IST
विज्ञापन
सिविल लाइंस थाने में दरोगा और इंस्पेक्टर भिड़ें
बदायूं। सिविल लाइंस थाने में इंस्पेक्टर और एक दरोगा आपस में भिड़ गए। कहासुनी के दौरान दोनों ने परस्पर तरह-तरह के आरोप लगाए। इंस्पेक्टर ने थानेदारी का रौब झाड़ते हुए नौकरी करना दिखा देने की धमकी दी। कहासुनी के बाद दरोगा अपनी ड्यूटी के लिए रवाना हो गए। मामला रविवार सुबह लगभग 11 बजे का है। सिविल लाइंस थाने में तैनात दरोगा शमीम हैदर ड्यूटी पहुंचे। वहां उन्हें मुंशी ने बताया कि उनकी ड्यटी मूसाझाग थाने में लगी है। दरोगा शमीम ने उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया। शमीम का कहना था उन्होंने शनिवार को भी मूसाझाग में ड्यूटी की थी। रविवार को दुबारा उन्हीं को लगा दिया गया। दरोगा की बात सुनकर कार्यालय में बैठे इंस्पेक्टर राजीव कुमार शर्मा का पारा चढ़ गया। उन्होंने दरोगा को खुलेआम खरी-खोटी सुनाना शुरू कर दिया। कहा कि थाने में ज्यादा चीखने की जरूरत नहीं है। जैसा मैं कहूंगा वैसा करना पड़ेगा। नौकरी करना है तो करो, वरना घर जाकर बैठो। खुद को अपमानित महसूस करने पर दरोगा ने जवाब दिया। कहा कि हम बच्चे नहीं हैं। आपसे ज्यादा उम्र है। इस तरह से ड्यूटी नहीं कराई जाती। पहले भी इस थाने में कई एसओ रह चुके है, लेकिन आप जैसा दुर्व्यवहार किसी का नहीं किया। इतना कहने के बाद दरोगा शमीम ड्यूटी पर मूसाझाग चले गए। उन्होंने बताया कि शनिवार को ड्यूटी करने के बाद रविवार को दुबारा मूसाझाग भेज दिया। इसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद में मूसाझाग ड्यूटी पर आ गया।
विज्ञापन

ड्यूटी लगाने को लेकर दरोगा शमीम हैदर की इंस्पेक्टर सिविल लाइंस से कहासुनी हुई थी। समझाने के बाद वह ड्यूटी को मूसाझाग रवाना हो गया। इंस्पेक्टर ने मुझे अवगत करा दिया है।
विज्ञापन

कमल किशोर, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed