{"_id":"593fd4264f1c1b26098b456b","slug":"41497355302-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण कर छोटे महंत को गायब कर देने में महिला समेत तीन नामजद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपहरण कर छोटे महंत को गायब कर देने में महिला समेत तीन नामजद
Updated Tue, 13 Jun 2017 05:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। पिपरौल मढ़ी के छोटे महंत शीलेंद्र सिंह की गुमशुदगी के मामले में चल रही पुलिस की जांच के दौरान नया मोड़ आ गया। छोटे महंत के भाइयों के साथ कई ग्रामीण कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पुलिस को पूरे घटनाक्रम से भी अवगत कराया। पुलिस ने शीलेंद्र के भाई की तहरीर पर एक महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ अपहरण कर उसे गायब कर देने की नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
प्रभारी निरीक्षक संजय गोयल को तहरीर सौंपने से पहले छोटे महंत के भाई बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा शहजादनगर निवासी वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि उसके भाई को पिपरौल गांव का वीरेंद्र घर से बुलाकर मढ़ी पर ले गया था। शीलेंद्र मढ़ी के महंत रामदास की गैर मौजूदगी में धार्मिक कामकाज भी संपन्न कराता था। खेड़ा गांव के लोग 29 मई को मढ़ी पर पहुंचे तो शीलेंद्र नहीं मिला। मढ़ी से उसी दिन शीलेंद्र को वीरेंद्र और विट्टन तथा विट्टन की पत्नी पालेज पर बुला कर ले गई। गायब शीलेंद्र के भाई की मानें तो महिला समेत तीनों आरोपियों ने छोटे महंत का अपहरण कर लिया था। अपहरण करके उसे गायब कर दिया गया। गायब शीलेंद्र की तलाश में पुलिस अब तक तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी कर चुकी है।
पुलिस शीलेंद्र को तलाशने के लिए गंगा में गोताखोरों को भी लगा चुकी है। दो दिन तक गंगा में सर्च अभियान भी चला था। पुलिस ने छोटे महंत के भाई की तहरीर पर वीरेंद्र, विट्टन और उसकी पत्नी के खिलाफ उसे अपहरण कर गायब कर देने का मामला दर्ज कर लिया है। नामजदों में से वीरेंद्र और विट्टन पुलिस की हिरासत में बताए गए हैं। उधर, शीलेंद्र की तलाश के लिए कछला चौकी पुलिस ने पिपरौल समेत गंगा किनारे कई स्थानों पर फिर से खोजबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
--------------
इंसेट
भाई बोला, शीलेंद्र की कर दी गई है हत्या
उझानी। कोतवाली पहुंचे छोटे महंत शीलेंद्र के घरवालों में भाई वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि उसने ग्रामीणों के साथ पिपरौल समेत आसपास इलाके के लोगों से संपर्क साधा तो ज्यादातर लोगों ने यही कहा था कि शीलेंद्र को अपहरण वाले दिन गंगा किनारे देखा गया। शीलेंद्र की हत्या का शव गंगा में बहा दिया गया। चूंकि गंगा में छह-सात दिन से जलस्तर अधिक है, ऐसे में शव को खोजना भी मुश्किल होता जा रहा है।