फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   महिला की हत्या कर लाश बोरिंग के गड्ढे में फेंकी

महिला की हत्या कर लाश बोरिंग के गड्ढे में फेंकी

Thu, 31 May 2018 02:00 AM IST
Updated Thu, 31 May 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
महिला की हत्या कर लाश बोरिंग के गड्ढे में फेंकी
महिला की हत्या कर लाश
विज्ञापन

बोरिंग के गड्ढे में फेंक दी
हत्यारों ने पहचान छिपाने के लिए चेहरा तेजाब से जलाया
देर शाम तक नहीं हुई शिनाख्त, पुलिस छानबीन में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
बिसौली।
एक महिला की हत्या करने के बाद लाश को पुराने बोरिंग के गड्ढे में फेंक दिया गया। हत्यारों ने पहचान छिपाने के लिए तेजाब डालकर महिला का चेहरा जला दिया। पुलिस के काफी कोशिश करने के बावजूद देर शाम तक शिनाख्त नहीं हो सकी।

बुधवार शाम करीब चार बजे लोगों ने रायपुर गांव के जंगल में करीब छह फुट गहरे बोरिंग के गड्ढे में एक महिला की लाश पड़ी देखी। मृतका की उम्र करीब 30 साल होगी। उसका चेहरा तेजाब से जला हुआ था। इसकी चर्चा फैलने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। किसी ने इसकी सूचना बिसौली एसओ प्रभारी अश्वनि कुमार को दे दी। उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो लाश बोरिंग के गड्ढे में पड़ी थी। चेहरा तेजाब से जला हुआ था। महिला सलवार सूट पहने है। पांव में बिछिया पहने होने की वजह से अंदाजा लगाया जा रहा है कि महिला शादीशुदा होगी। पुलिस के काफी कोशिश करने के बावजूद महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। परिस्थितियों को देखने से लगता है कि महिला की नृशंस हत्या की गई। पहचान छिपाने के उद्देश्य से चेहरा तेजाब डालकर जला दिया गया। एसओ अश्वनि कुमार ने बताया कि लाश को पोस्टमार्टम को भेजा जा रहा है। जांच बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed