{"_id":"5aecb6ae4f1c1b042e8b6f95","slug":"31525462702-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस लाइन में नशेड़ी सिपाही ने किया ड्रामा, जेल भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस लाइन में नशेड़ी सिपाही ने किया ड्रामा, जेल भेजा
Updated Sat, 05 May 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो--23
पुलिस लाइन में नशेड़ी सिपाही
ने किया ड्रामा, जेल भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। पुलिस लाइन परिसर में शुक्रवार सबह एक नशेड़ी सिपाही ने जमकर ड्रामा किया। राह चलते लोगों के साथ गाली-गलौज की। साथी पुलिस कर्मियों से भी अपशब्द कहे। इससे परेशान होकर अन्य सिपाहियों ने तुरंत अधिकारियों को सूचित किया। एसएसपी अशोक कुमार के आदेश पर सिपाही का मेडिकल परीक्षण कराया गया। उसके बाद सिपाही को जेल भेज दिया गया।
सिपाही चंद्रभूषण त्रिवेदी रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात हैं। रोजाना शराब पीना उनकी आदत बन चुकी है। यह आदत इस हद तक पहुंच गई है कि वह शराब के नशे में ही ड्यूटी करने पहुंच रहा है। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे उसने हद ही पार कर दी। कहीं से शराब पीकर पुलिस लाइन पहुंच गए और कंट्रोल रूम के सामने ड्रामा करने लगे। उस दौरान कंट्रोल रूम के सामने से गुजरे अन्य पुलिस कर्मियों के साथ अभद्रता भी कर दी। लोगों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। काफी देर तक लोग उसे समझाते रहे। सिपाहियों ने उसे अधिकारियों का डर भी बताया, लेकिन वह नहीं माना। थकहार कर लोगों ने तुरंत उच्चाधिकारियों को सूचना दी। जिस पर चीता मोबाइल मौके पर पहुंच गई। उसके बाद सिपाही को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। मेडिकल रिपोर्ट में शराब की पुष्टि होने पर सिपाही को जेल भेज दिया गया। एसएसपी अशोक कुमार ने कहा है कि यदि कोई पुलिस कर्मी या अधिकारी ड्यूटी के दौरान मद्यपान करते पाया गया, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। किसी भी दशा में पुलिस की छवि धूमिल नहीं होने दी जाएगी।