फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   आठ बच्चों के पिता समेत तीन पर जड़ा छेड़छाड़ का आरोप

आठ बच्चों के पिता समेत तीन पर जड़ा छेड़छाड़ का आरोप

Mon, 08 Jan 2018 10:01 AM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 10:01 AM IST
विज्ञापन
आठ बच्चों के पिता समेत तीन पर जड़ा छेड़छाड़ का आरोप
फोटो- 50
विज्ञापन

किशोरी ने तीन पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप
पुलिस ने मारपीट का मामला माना, तीनों शांतिभंग में निरुद्ध
दिनभर थाने में चली तकरार, चालीस से ऊपर के हैं तीनों व्यक्ति
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में उझानी रोड स्थित एक गांव की लड़की ने गांव निवासी तीन शादीशुदा लोगों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। गांव में तकरार के बाद दोनों पक्ष सिविल लाइंस थाने पहुंचे। वहां दिनभर गहमागहमी रही। जांच में पुलिस ने मामले को मारपीट का माना। तीनों आरोपियों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया।

गांव निवासी सत्रह वर्षीय किशोरी परिवार के लोगों के साथ रविवार सुबह थाने आई। उसने रोते हुए बताया कि शनिवार शाम वह खेत में शौच को जा रही थी। तभी गांव निवासी तीन लोगों ने उसका रास्ता रोकने की कोशिश की। उसका हाथ पकड़ लिया और गलत हरकत करने लगे। तब वह किसी तरह बचते बचाते घर आई। आरोपी काफी दबंग किस्म के हैं और उसके परिवार को धमका रहे थे। वह लोग किसी तरह थाने आ सके हैं। इंस्पेक्टर देवेश सिंह ने घटना को गंभीरता से लेकर शेखूपुर चौकी प्रभारी डॉ. रुकुमपाल सिंह को मौके पर भेजा। पुलिस जीप लेकर गई और तीनों आरोपियों को पकड़ लाई। इंस्पेक्टर ने देखा कि तीनों ही लोग चालीस साल से ज्यादा उम्र के थे। इनमें से एक के आठ बच्चे, दूसरे के चार और तीसरे के दो बच्चे थे। पीछे से इनके परिवार के लोग भी थाने आ गए। इस तरह थाने में गहमागहमी हो गई। दोनों ही पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे थे। आरोपी पक्ष ने बताया कि किशोरी उनके खेत में शौच करने पहुंची थी। उन्होंने इस पर ऐतराज जताकर उसे भगा दिया। बस इसी बात पर इस तरह का आरोप लगाया जा रहा है। छेड़छाड़ जैसा कोई मामला नहीं है, लड़की उनकी बेटी की उम्र की है, वह ऐसी बात सोच भी नहीं सकते। कई घंटे पंचायत के बाद इंस्पेक्टर ने जांच में पाया कि लड़की के साथ छेड़छाड़ नहीं हुई थी। उन्होंने उससे अभद्रता और मारपीट का मामला मानते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि तीनों लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। पीड़ित पक्ष भी कार्रवाई से संतुष्ट होकर चला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed