{"_id":"1303623f52e37c559543814982ca8fa7","slug":"3-30-lakh-stool-in-office-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आढ़ती के कार्यालय से 3.30 लाख रुपये चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आढ़ती के कार्यालय से 3.30 लाख रुपये चोरी
उझानी (बदायूं)।
Updated Sun, 01 Feb 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली से सटे इलाके में दिनदहाड़े चोरों ने आढ़ती के कार्यालय से 3.30 लाख रुपये उड़ा लिए। रुपये सेफ में रखे थे जिसका लॉक तोड़ने से पहले चोरों ने मुख्यद्वार और कार्यालय के गेट के तालों को चाबी मिलाकर खोल लिया गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना भी किया। पुलिस ने कार्यालय के ऊपर बने कमरों में काम कर रहे तीन मजदूरों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।
घटना शनिवार करीब 1.30 बजे की है। नगर के मोहल्ला साहूकारा निवासी आढ़ती राजीव कुमार गुप्ता उर्फ राजू चौधरी का कार्यालय कोतवाली के पीछे एमजीपी कॉलेज रोड पर है। राजू ने सुबह में घर से चार लाख रुपये लाकर कार्यालय की सेफ में रखे दिए। व्यापारिक कामकाज के सिलसिले में उन्होंने 70 हजार रुपया निकाल लिया। राजू ने भतीजे को बुलाकर कार्यालय समेत मुख्यद्वार पर ताला डलवा दिया जबकि कार्यालय की ऊपरी मंजिल पर तीन मजदूर पीओपी करने में लगे थे। आलू का सौदा करके राजू लौटे तो मुख्यद्वार समेत कार्यालय के दरवाजे पर ताले नहीं देख अंदर झांका। सेफ भी खुली मिली।
सेफ में रुपयों का थैला भी नहीं मिला। राजू ने भतीजे के बुलाकर तालों के बारे में भी पूछा। चोरी की भनक लगते ही आसपास के लोग भी आ गए। व्यापारी राजू ने कोतवाली फोन करके पुलिस को भी बुला लिया। पुलिस ने मौका मुआयना कर ऊपरी मंजिल पर काम करते मिले तीनों मजदूरों को हिरासत में ले लिया। उनके सेलफोन की डिटेल भी देखी गई। बाद में राजू के साथ व्यापारी नेता राजकुमार बंसल, सुरेंद्र कुमार गुप्ता, महेंद्र गुप्ता आदि कोतवाली पहुंचे। राजू की ओर से रिपोर्ट लिखाने को तहरीर भी दे दी गई है।
विज्ञापन
व्यापारी परिवार के साथ हो चुकी हैं दो और घटना
उझानी। आढ़ती राजू चौधरी के परिवार को पहले भी आपराधिक घटनाओं को शिकार होना पड़ा है। करीब सात साल पहले राजू के बड़े भाई प्रदीप चौधरी से अज्ञात बदमाशों ने दिनदहाड़े 2.50 लाख रुपया लूट लिया था। पिछले साल राजू की मां के हाथ से सोने की चूड़ियां उतरवा कर ठगी कर ली गई। इस तीसरी वारदात ने चौधरी परिवार को एक बार फिर से बड़ा नुकसान पहुंचाया है।
कोतवाली के पास हुई थी पांच लाख की लूट
उझानी। आठ जनवरी को कोतवाली के पास ही बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने आलू व्यापारी अमित अग्रवाल के नौकर सुल्तान से पांच लाख रुपयों से भरा थैला उस वक्त लूट लिया था, जब वह बैंक से मालिक के घर की ओर चला। पांच लाख की लूट के मामले में भी पुलिस को अभी तक सफलता नहीं मिली है। पुलिस अभी भी हवा में तीर चला रही है।