{"_id":"5be1a868bdec22699a739f5b","slug":"21541515368-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैर पर गाड़ी चढ़ाई, रोका तो पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पैर पर गाड़ी चढ़ाई, रोका तो पीटा
Updated Tue, 06 Nov 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
समरेर चौकी इलाके में कार सवार लोगों ने एक किसान के पैर पर गाड़ी का पहिया चढ़ा दिया। विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने वालों को भी पीटा। पुलिस ने इस संबंध में मारपीट, लूटपाट के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धरेली निवासी चंद्रपाल मंगलवार शाम अपने गांव के आशाराम, मुन्नालाल और प्रेमचंद्र के साथ समरेर चौकी गए थे। चंद्रपाल के मुताबिक चारों लोग पुलिस चौकी के पास आपस में बात कर रहे थे। उसी समय कुछ कार सवार लोग आए और उन्होंने अपनी गाड़ी का पहिया चंद्रपाल के पैर पर चढ़ा दिया, जिससे उसके पैर में गंभीर चोट आई। पहिया चढ़ते ही चंद्रपाल की चीख निकल गई। उन्होंने विरोध किया तो कार सवारों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। साथ वालों ने बचाने का प्रयास किया तो उनको भी पीट दिया। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। चंद्रपाल का आरोप है कि दबंगों ने उनके 17700 रुपये भी लूट लिए। पुलिस ने चंद्रपाल की तहरीर पर रवि और नन्हे के अलावा दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, लूटपाट के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।