फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   परिवार समेत झोपड़ी में सो रहे युवक की चाकू से गोदकर हत्या

परिवार समेत झोपड़ी में सो रहे युवक की चाकू से गोदकर हत्या

Sun, 17 Jun 2018 08:19 PM IST
Updated Sun, 17 Jun 2018 08:19 PM IST
विज्ञापन
परिवार समेत झोपड़ी में सो रहे युवक की चाकू से गोदकर हत्या
फोटो:31,32
विज्ञापन


झोपड़ी में सो रहे युवक की चाकू से गोदकर हत्या
उघैती थाना क्षेत्र के करियामई में शनिवार रात हुई वारदात
मृतक की पत्नी की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

अमर उजाला ब्यूरो
उघैती (बदायूं)। उघैती इलाके में शनिवार रात एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। युवक परिवार समेत खेत में बनी झोपड़ी में सो रहा था। मृतक की पत्नी सीमा की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
यह सनसनीखेज वारदात शनिवार रात करीब ढाई बजे हुई। उघैती थाना क्षेत्र के करियामई गांव निवासी 30 वर्षीय राधे पुत्र जसपाल बेहद गरीब था। उसने बच्चों का पेट पालने के लिए गांव के जमींदार का खेत पर चौथाई पर ले रखा था, जिसमें मक्का खड़ी है। राधे ने गांव से करीब 200 मीटर दूरी पर उसी खेत के बराबर में झोपड़ी बना रखी थी, जिसमें पत्नी सीमा और बच्चों समेत रहता था। पत्नी सीमा ने बताया कि शनिवार रात गांव करियामई में रहने वाले पन्नालाल के घर बेटी की बारात आई थी। राधे बारात देखने गया था, जो रात में करीब दो बजे घर लौटा। इसके करीब आधे घंटे बाद अचानक झोपड़ी में घुसे चार बदमाशों ने चारपाई पर सो रहे राधे पर हमलाकर पिटाई शुरू कर दी। राधे की चीखें सुनकर उसकी पत्नी सीमा जाग गई। उसने चिल्लाना शुरू किया तो एक हमलावर ने तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी दी, जिससे सीमा सहम गई। फिर हमलावरों ने चाकू से राधे पर कई वार की, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। उसे मरा देख हमलावर फरार हो गए। इसके बाद सीमा ने गांव में जाकर शोर मचाया, जिससे लोग मौके पर जा पहुंचे। इसकी सूचना मिलने पर उघैती पुलिस भी पहुंच गई। रविवार सुबह सीओ बिल्सी इरफान नासिर ने भी मौका मुआयना किया। इसके बाद पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

बड़े भाई कुंवरपाल ने बताया कि राधे की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। न कोई संपत्ति विवाद है। परिवार वाले खुद नहीं समझ पा रहे हैं कि राधे की हत्या क्यों की गई?
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------
मृतक की पत्नी सीमा की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कई बिंदुओं को लेकर छानबीन की जा रही है।
- इरफान नासिर खान, सीओ बिल्सी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed