फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   महिला ने कमरे में फंदा लगाकर जान दी

महिला ने कमरे में फंदा लगाकर जान दी

Fri, 17 Nov 2017 12:10 AM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
महिला ने कमरे में फंदा लगाकर जान दी
घटनास्थल पर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
बगरैन। थाना वजीरगंज क्षेत्र के गांव बरीपुरा में एक महिला ने बंद कमरे में कुंडे से अपनी साड़ी के सहारे लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

नीरज देवी (42) पत्नी सत्यवीर सिंह काफी दिनों से बीमार थीं। परिवार के मुताबिक वह मानसिक तौर पर भी कमजोर थीं। बुधवार की रात उन्होंने खुद को कमरे में बंद कर लिया। पुत्र अंशु ने उन्हें कई बार बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन वह नहीं निकलीं। रात में किसी समय नीरज देवी ने कुंडे में साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह पहले भी कई बार आत्महत्या करने की कोशिश कर चुकी थीं। उनके पति रात में खेत पर थे। पंद्रह वर्षीय पुत्र अंशु ने बताया कि वह सुबह स्कूल जाने के लिए तैयार हुआ तो अपनी मां को आवाज लगाई। कोई उत्तर न मिला तो उसने जंगले की ईंट हटाकर देखा। अंदर मां का शव कुंडे से लटका था। उसकी चीख निकल गई। सूचना पर बगरैन चौकी इंचार्ज लोकेन्द्र सिंह, एसओ वजीरगंज और सीओ बिसौली मुन्नालाल मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मृतका के मायके वालों को बुलाकर उनके सामने कमरे का गेट तोड़कर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार के लोग कार्रवाई नहीं चाहते थे। नीरज देवी के तीन बच्चे हैं, जिनका रो रोकर बुरा हाल है। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed