{"_id":"5908cbfa4f1c1b810d44100e","slug":"21-people-caught-fire-fir-lodged","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी करते पकड़े 21 लोग, एफआईआर दर्ज कराई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली चोरी करते पकड़े 21 लोग, एफआईआर दर्ज कराई
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
Updated Tue, 02 May 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
203 कनेक्शन काटे गए, 17 लाख रुपये हुई बकाया वसूली
विद्युत विभाग का जिले में साइलेंट चेकिंग अभियान जारी
बिजली विभाग ने साइलेंट अभियान के दौरान बिजली चोरी करते हुए 21 लोगों को पकड़ा। इनके खिलाफ दातागंज और बिल्सी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बकाया अदा न करने वाले 203 लोगों के विभाग ने कनेक्शन काट दिए हैं। इस दौरान 17 लाख रुपये वसूली भी की गई।
विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता छैल बिहारी के नेतृत्व में दातागंज और बिल्सी में बकाया वसूली के के साथ बिजली चोरी रोकने के लिए अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दातागंज में 15 और बिल्सी में छह लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। इनमें पांच लोग बिना कनेक्शन के बिजली चोरी कर रहे थे। बाकी बकाएदार थे, जिनके कनेक्शन बकाया अदा न करने पर काट दिए गए थे। इसके बाद भी यह लोग चोरी से बिजली का इस्तेमाल कर रहे थे। सभी के खिलाफ विभाग ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस दौरान 17 लाख रुपये की बकाया वसूली की गई। 69 लोगों को नए कनेक्शन दिए गए और 203 लोगों के कनेक्शन काट दिए गए। 237 लोगों ने बिजली बिलों पर विभाग की छूट योजना का लाभ लेने के लिए पंजीकरण भी कराया है।
अब लोड चेक करने के लिए चलेगा अभियान
बदायूं। विद्युत विभाग अब निजी नलकूपों के साथ कामर्शियल कनेक्शनों का लोड चेक करने के लिए अभियान शुरू करेगा। बता दें कि जिले में कई ऐसे बिजली कनेक्शन हैं जिनका लोड कम है और बिजली का इस्तेमाल ज्यादा हो रहा है। ऐसे लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, विभाग ने ऐसे लोगों के लिए सर्वदा योजना के तहत छूट की लागू की है। इसके बाद भी लोग अपने कनेक्शन का लोड बढ़वाने को आगे नहीं आ रहे हैं।