फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   पेड़ पर लटका मिला लापता किशोर का शव

पेड़ पर लटका मिला लापता किशोर का शव

Wed, 28 Nov 2018 07:31 PM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 07:31 PM IST
विज्ञापन
पेड़ पर लटका मिला लापता किशोर का शव
लखनपुर (बदायूं)। करीब पंद्रह दिन से लापता किशोर का शव बुधवार शाम जंगल में एक पेड़ पर लटका मिला। इसकी सूचना पर पहुंचे परिवार वालों में कोहराम मच गया। उन्होंने हत्या की आशंका जताई है। वहीं पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जो भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आएगा, उसके मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ग्राम निवासी 17 वर्षीय कन्हई पुत्र पप्पू नौ नवंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। उसकी मां भगवान देवी ने गांव के दो और एक आमगांव निवासी व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी थी कि तीनों लोग किशोर को घर से बुलाकर ले गए थे। इस संबंध में पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज नहीं की लेकिन किशोर की गुमशुदगी दर्ज कर ली थी। इधर, बुधवार शाम कुछ बच्चे गांव से एक किलोमीटर दूर जंगल में बकरियां चरा रहे थे। तभी बकरियां जितेंद्र पटेल के गन्ने के खेत में घुस गईं। बच्चे भी उन्हें निकालने के लिए गन्ने के खेत में घुस गए। वहीं एक पेड़ पर रस्सी के सहारे किशोर का शव लटका देखकर बच्चे डर गए। उनकी सूचना पर गांव के दर्जनों लोग पहुंच गए। किशोर के परिवार वालों भी सूचना मिलते ही रोते बिलखते हुए पहुंच गए। सूचना पर इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिरोही भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। इस दौरान किशोर के परिवार वालों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि अगर वह तहरीर में लिखे लोगों से पूछताछ करती तो कन्हई की मौत नहीं होती। उन्होंने हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना था कि पुलिस ने आरोपियों को पकड़ भी लिया था पर बाद में छोड़ दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौके पर पहुंची फारेंसिक टीम ने भी छानबीन की।
विज्ञापन



किशोर का शव गन्ने के खेत में खड़े पेड़ पर लटका मिला है। लाश काफी खराब हो चुकी है। संभवता उसकी मौत कई दिन पहले हो चुकी है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अनिल कुमार सिरोही, इंस्पेक्टर सिविल लाइंस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed