फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   जंगल में फंदे पर लटका मिला किशोर का शव

जंगल में फंदे पर लटका मिला किशोर का शव

Sun, 03 Jun 2018 12:48 AM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
जंगल में फंदे पर लटका मिला किशोर का शव
फोटो....44,45,46
विज्ञापन

जंगल में फंदे पर लटका
मिला किशोर का शव
हत्याकर शव लटकाने की आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि
अमर उजाला ब्यूरो
सहसवान (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम समदा के जंगल में शनिवार सुबह एक किशोर का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। यह किशोर शुक्रवार शाम घर से गायब हो गया था। परिवार वालों ने उसे तलाश किया लेकिन नहीं मिला। उन्होंने किशोर की हत्या कर शव लटकाने की आशंका जताई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है।

14 वर्षीय विकास उर्फ वीकेश पुत्र नन्हे कोतवाली क्षेत्र के ग्राम समदा का निवासी था। वह छह भाइयों में सबसे छोटा था। शुक्रवार रात करीब नौ बजे विकास घर से खाना खाकर चला गया था। वह देर रात तक नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने किशोर को गांव में और आस-पास इलाके में तलाश किया परंतु उसका कुछ कोई पता नहीं चला। शनिवार सुबह गांव के कुछ लोग गांव के पूर्व दिशा में शौच के लिए गए तो उन्हें आधा किलो मीटर दूर एक पेड़ पर फांसी के फंदे पर किशोर की लाश लटकी देखी। उसके बाद ग्रामीणों ने परिवार वालों को सूचना दी। परिवार वाले कई लोगों के साथ मौके पर पहुंच गए। विकास का शव प्लास्टिक की रस्सी के सहारे पाकड़ के पेड़ पर लटका हुआ था। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार दोपहर के समय कराए गए शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु की वजह फांसी पर लटकना बताई गई है। किशोर के मुंह में कपड़ा मिला था। इससे कोई चोट भी नहीं मिली है और न ही छिलन मिली है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार वालों के हवाले कर दिया है। मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। धर, सीओ राघवेंद्र सिंह राठौर ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। उन्होंने मृतक के परिजनों से भी बात की। प्रभारी कोतवाल राकेश सिंह बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed