फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   20,000 robbery from laborer, attack with knife

मजदूर से 20 हजार की लूट, विरोध पर चाकू से हमला

Wed, 10 May 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो       सहसवान।
अमर उजाला ब्यूरो       सहसवान। Updated Wed, 10 May 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
20,000 robbery from laborer, attack with knife
लूट - फोटो : अमर उजाला
-घायल अस्पताल में भर्ती, रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी      
विज्ञापन

 दिल्ली से मजदूरी कर लौट रहे मजदूर को दो बदमाशों ने दबोच लिया। उससे 20 हजार 400 रुपये लूट लिए। विरोध करने पर चाकू मारकर घायल कर दिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात बुधवार दोपहर दो बजे हुई। रिपोर्ट दर्ज कराने को पीड़ित ने थाने में तहरीर दी गई है।       

सहसवान कोतवाली के गांव औरंगाबाद टप्पा जामनी निवासी ऊदल दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी करता है। मंगलवार रात वह तौफी नगला के अपने दो साथियों के गांव आने के लिए दिल्ली से चला था। बुधवार दोपहर करीब दो बजे वह सहसवान पहुंचा। यहां से गांव जा रहा था। रास्ते में हरदत्त पुल के पास पहुंचते ही उसके साथ आ रहे तौफी नगला के दो लोगों ने उसे दबोच लिया। उससे 20 हजार 400 रुपये लूट लिए। विरोध करने पर उसे चाकू से प्रहार कर घायल कर दिया। लूटपाट के बाद दोनों उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गए। ऊदल होश में आने के बाद अपने घर पहुंचा। परिवार वालों को पूरी घटना के बारे में बताया। इसके बाद उसने कोतवाली पहुंच कर दो लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी है। हालांकि, देर शाम तक पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed