{"_id":"5caca1d3bdec222ffc35a77b","slug":"191554817491-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कासगंज के बुजुर्ग का था अस्पताल में मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कासगंज के बुजुर्ग का था अस्पताल में मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। दो दिन पहले जिला अस्पताल में मिले अज्ञात शव की मंगलवार सुबह शिनाख्त हो गई। मृतक केशवदेव कासगंज का निवासी था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार वालों के हवाले कर दिया है।
मूल रूप से कासगंज जिले में सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के ग्राम कुसौल के मूल निवासी केशवदेव (62) इस समय बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में शिव कॉलोनी में रह रहे थे। उनकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी। 29 मार्च को वह शिव कॉलोनी में घर के सामने से लापता हो गए थे। दूसरे दिन परिवार वालों ने उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई। तभी से परिवार वाले केशवदेव को खोज रहे थे। इधर, पुलिस को केशवदेव शहर में बेहोश पड़े मिले थे। इस पर पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। शनिवार रात उसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को लावारिस समझकर मोर्चरी में रखवा दिया था। मंगलवार सुबह भतीजे दीपक शर्मा ने अज्ञात शव की केशवदेव के रूप में शिनाख्त की।