{"_id":"6aecd561b01f63bfb90e3c17","slug":"motorcycle-borne-miscreants-snatched-a-gold-chain-from-a-woman-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-106521-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने महिला से झपटी सोने की चेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने महिला से झपटी सोने की चेन
विज्ञापन
सेक्टर-70 स्थित ट्यूलिप चौक पर बुधवार रात हुई वारदात
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-70 स्थित ट्यूलिप चौक पर बुधवार रात मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन छीन ली। घटनास्थल पर मौजूद डिलीवरी बॉय ने भी बदमाशों का पीछा किया लेकिन वे भागने में कामयाब रहे। महिला की शिकायत पर बादशाहपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। छीनाझपटी में महिला के गले पर नाखून के खरोंचों के निशान भी आए हैं।
ट्यूलिप आरेंज सोसाइटी निवासी नेहा ने बताया कि वे बुधवार रात मॉल गईं थीं। जब वह सामान लेने के बाद बाहर आईं तो ट्यूलिप चौक के पास स्प्लेंडर मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने सोने की चेन झपट ली। इस दौरान महिला के गले पर खरोंच भी आई है। पुलिस प्रवक्ता संदीप ने बताया कि चौक के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।