फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी दबोचा, एक फरार

मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी दबोचा, एक फरार

Sat, 09 Mar 2019 10:34 PM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Sat, 09 Mar 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी दबोचा, एक फरार
सहसवान (बदायूं)। शनिवार को दिनदहाड़े कछला-सहसवान मार्ग पर पुलिस की दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई, जिसमें पुलिस ने एक 25 हजार के इनामी को दबोच लिया, जबकि उसका साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस के मुताबिक बदमाश को पैर में गोली लगी है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर कुशलवीर सिंह शनिवार दोपहर करीब 12 बजे अपनी टीम के साथ सहसवान-कछला मार्ग पर ग्राम बक्सर-बड़ेरिया के पास वाहन चेकिंग कर रहे थेे। उसी वक्त पुलिस को कछला की ओर से बाइक सवार दो लोग आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन दोनों सड़क किनारे अपनी बाइक डालकर बबूल के जंगल में भाग खड़े हुए। उसके बाद पुलिस भी दोनों के पीछे लग गई लेकिन उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिससे एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया और वहीं गिर पड़ा। पुलिस ने उसे दबोच लिया, जबकि दूसरा बदमाश जंगल में भाग गया। दबोचे गए बदमाश को पुलिस जिला अस्पताल ले गई, जहां पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम शाहिद निवासी काजी मोहल्ला सहसवान बताया। शाहिद ने अपने फरार साथी का नाम अलीगढ़ जिले के जमालपुर निवासी अलीशेर बताया। बदमाश को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन

इधर, मुठभेड़ की सूचना पर सीओ रामकरन और मुजरिया, जरीफनगर, उघैती पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। बाद में एसपी देहात डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह ने भी घटनास्थल देखा। एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी ली। उनके आदेश पर दो पुलिस कर्मियों को शाहिद की निगरानी पर लगा दिया गया है। पुलिस के मुताबिक शाहिद के खिलाफ संभल जिले के बहजोई, असमोली, शेरकोट और सहसवान थाने में कई मुकदमे दर्ज हैं। एक डकैती के मामले में वाहिद पर 25 हजार का इनाम भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------
यह बहुत ही शातिर अपराधी है। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया था, तभी उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी थी। सहसवान पुलिस ने शाहिद को गिरफ्तार करके अच्छा कार्य किया है। उसके दूसरे साथी को तलाश किया जा रहा है।
- अशोक कुमार त्रिपाठी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed