फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   दहशत ऐसी!..छात्राओं ने तक छोड़ा विद्यालय

दहशत ऐसी!..छात्राओं ने तक छोड़ा विद्यालय

Sat, 06 Oct 2018 11:54 PM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
दहशत ऐसी!..छात्राओं ने तक छोड़ा विद्यालय
दातागंज (बदायूं)। शिक्षिका से छेड़छाड़ की घटना में फरार चल रहे दो अन्य आरोपियों को भी पुलिस ने शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। अभी उन्हें जेल नहीं भेजा गया है। उनसे पूछताछ चल रही है। जबकि शुक्रवार रात पकड़े गए आरोपी विनोद को जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपियों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने और बलवा करने की धाराएं और लगा दी हैं। वहीं इस घटना को लेकर प्राथमिक विद्यालय तीसरे दिन भी बंद रहा। बाकी अन्य दो स्कूलों में भी दहशत का माहौल है। ऐसे में कई छात्राएं स्कूल तक छोड़ चुकी हैं।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुरेंद्र कुमार स्वयं बच्चों की संख्या कम होने से परेशान हैं। शनिवार सुबह स्कूल में काफी कम संख्या में बच्चे पहुंचे थे। इस पर स्कूल के अध्यापकों ने एक मीटिंग की और स्वयं बच्चों को घर-घर जाकर स्कूल चलने को कहा। इसके बावजूद एक विद्यालय में बच्चों की संख्या आधे से कम रही। जबकि उच्च प्राथमिक विद्यालय में गिनती के सिर्फ पांच विद्यार्थी ही पहुंचे। इस स्कूल में कोई भी छात्रा पढ़ने के लिए नहीं पहुंची। बच्चों के भविष्य को लेकर अब गांव वाले भी घटना की निंदा कर रहे हैं। कुछ लोगों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग तक की है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने शिक्षिका से छेड़छाड़ में नामजद आरोपी विनोद पुत्र हरदयाल को शुक्रवार रात ही गिरफ्तार कर लिया था। रात से ही उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। सुबह उसे मेडिकल परीक्षण के बाद जेल भेज दिया गया। शनिवार सुबह पुलिस ने वीरपाल उर्फ नन्हू पुत्र हुकुमी और मिथलेश पुत्र मंतेराम को भी गिरफ्तार कर लिया। अभी इन दोनों आरोपियों को जेल नहीं भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ चल रही है। रविवार को दोनों आरोपी जेल भेजे जाएंगे। कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट और गाली-गलौज की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। अब पुलिस ने आरोपियों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने और स्कूल में बलवा करने की धाराएं 353 और 147 भी लगा दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना में पुलिस की ओर से जो भी कार्रवाई संभव है की जा रही है, किसी भी सूरत में लापरवाही नहीं होगी। धारा 147 और 353 बढ़ाई गई। तीनों आरोपी पकड़े गए हैं। एक जेल भेज दिया है। दो को जेल भेजने की तैयारी चल रही है।
-अमृतलाल, इंस्पेक्टर दातागंज

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed