{"_id":"5ab3b65d4f1c1beb3f8b45e8","slug":"191521727069-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डकैती की घटना का शीघ्र खुलासा करने के दिए निर्देश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डकैती की घटना का शीघ्र खुलासा करने के दिए निर्देश
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
Updated Thu, 22 Mar 2018 07:42 PM IST
विज्ञापन
up police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसपी अशोक कुमार ने गुरुवार को बिल्सी कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। जिसमें लंबित विवेचनाओं का समय पर निस्तारण न होने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। साथ ही क्षेत्र के गांव अहमदनगर असौली, बीबीगंज में हुई डकैती की घटना का शीघ्र खुलासा करने के लिए सीओ और कोतवाल को कड़े निर्देश दिए।
विज्ञापन
एसएसपी पौने चार बजे कोतवाली पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने कोतवाली के अभिलेखों के रखरखाव को देखा। जिसमें कुछ अभिलेख सही ढंग से नहीं पाए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई। इसके बाद परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था को भी देखा। मंगलवार रात को गांव अहमदनगर असौली और बीबीगंज में हुई डकैती की घटना के संबंध में पूछा। एसएसपी ने बताया कि घटना का शीघ्र खुलासा किया जाएगा। इसके लिए सर्विलांस एवं स्वॉट टीमों को लगाया गया है। यह शातिर अपराधियों पर कड़ी नजर रखेंगी, ताकि जिले में आपराधिक घटनाओं का ग्राफ कम हो सके। उन्होंने कहा कि जो भी शातिर अपराधी हैं, उन्हें शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। कोतवाली में अनाधिकृत ढंग से आवासों में रह रहे कर्मचारियों को 24 घंटे में उन्हें खाली करने के निर्देश भी दिए गए हैं। नहीं तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इसके अलावा नगर में जाम की समस्या को खत्म करने के लिए पालिका की ओर से चौराहों पर रेड लाइन खींचने को कहा गया है। ताकि उसकी परिधि के अंदर कोई ठेला और वाहन न खड़ा कर सके। इस मौके पर सीओ आरएस राठौर, कोतवाल केजी शर्मा समेत कोतवाली का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन