{"_id":"5a16e1864f1c1b8b688b46a3","slug":"191511448966-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौतन का साथ न छोड़ा तो जान दे दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सौतन का साथ न छोड़ा तो जान दे दी
Updated Fri, 24 Nov 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिवार वाले।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। उघैती थाना क्षेत्र के गांव कोठा में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत के बाद मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया। पोस्टमार्टम में आत्महत्या जैसे संकेत मिले हैं। इस मामले में पुलिस समझौते की बात कह रही है।
कोठा गांव निवासी अवधेश की पत्नी धर्मवती (25) का शव बुधवार सुबह उसकी पशुशाला में पड़ा मिला था। चर्चा थी कि धर्मवती ने फांसी लगाकर जान दी है। कोठा निवासी सतीश यादव की सूचना पर गुन्नौर के बुधौती फाजिलपुर गांव से धर्मवती के पिता नन्हेलाल मौके पर पहुंचे और पुलिस को बुला लिया। गुरुवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे नन्हेलाल ने बताया कि उन्होंने छह साल पहले बेटी की शादी यहां की थी। उसकी तीन साल की बेटी दीक्षा है। उनका दामाद अवधेश कई साल से दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। साल भर पहले दामाद ने दिल्ली निवासी एक शिक्षिका से गोपनीय तरीके से शादी कर ली और उसे गांव ले आया। इसके बाद से ही धर्मवती और उसके बीच संबंध खराब चल रहे थे। कई बार झगड़े के बाद वह बेटी को बुला लाए तो बाद में ससुराली साथ ले गए। आरोप लगाया कि सौतन के चक्कर में ही दामाद ने अपने परिवार के लोगों के साथ मिलकर धर्मवती की गला दबाकर हत्या कर दी और सभी लोग शव छोड़कर फरार हो गए। नन्हेलाल ने बताया कि उन्होंने परिवार के सभी लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर उघैती थाने में दी है। वह कार्रवाई कराकर ही दम लेंगे।
इस बीच पोस्टमार्टम में मौत की वजह हैंगिंग से होना पुष्ट हुई। एसओ चरन सिंह चौहान का कहना था कि धर्मवती ने आत्महत्या ही की है। उन्हें पता लगा है कि मायके और ससुराल वालों में समझौता हो गया है। वह लोग कार्रवाई नहीं चाहते। फिर भी तहरीर आएगी तो जांच कर कार्रवाई करेंगे।