फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   शादी में घरवालों से झगड़े पर रूठी दुल्हन का सात फेरे लेने से इंकार

शादी में घरवालों से झगड़े पर रूठी दुल्हन का सात फेरे लेने से इंकार

Wed, 15 May 2019 06:48 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 06:48 PM IST
विज्ञापन
शादी में घरवालों से झगड़े पर रूठी दुल्हन का सात फेरे लेने से इंकार
उझानी (बदायूं)। दावत में सब्जी की गुणवत्ता पर घरातियों और बरातियों में कहासुनी होने पर शादी की खुशियों काफूर हो गईं। काफी देर तक हंगामे के बाद जब सात फेरों की रस्म शुरू होने का समय आया तो दुल्हन यह कहते हुए इंकार कर दिया कि जब अभी से ऐसा माहौल है तो आगे चलकर वह खुश नहीं रह पाएगी। इसके बाद उसने सात फेरे लेने से मना कर दिया। सुबह तक उसे समझाने की कोशिश भी की गई लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही। पुलिस को भी हस्तक्षेप करना पड़ा। बात नहीं बनने पर घरवाले लड़की को लेकर अपने घर लौट गए।
विज्ञापन

दावत से जुड़ी मामूली बात पर शादी समारोह के दौरान रिश्ता टूटने का मामला सोमवार रात यहां हुआ। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति के बेटे का रिश्ता अलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति की बेटी से हुआ था। इसके लिए दुल्हन को लेकर उसके घरवाले सोमवार को ही यहां गए थे। शाम को दूल्हा भी अपने परिजनों के साथ मैरिज होम पहुंच गया। देर शाम दावत शुरू हुई तो दुल्हन के रिश्तेदार ने सब्जी की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए दूल्हा के परिजनों की खिंचाई कर दी। शिकायत ने तूल पकड़ा तो हंगामा हो गया। दुल्हन पक्ष के लोग खाना टेबिल पर छोड़कर उठ खड़े हुए। दूल्हे के पिता ने उन्हें समझाने की कोशिश भी की लेकिन बात नहीं बन पाई।
विज्ञापन

इसके बाद जो हुआ, उसे देख दूल्हा के परिजनों का पसीना छूट गया। दुल्हन के सात फेरे लेने से इंकार के बाद तो नौबत गाली गलौज पर भी आ गई। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस कर्मियों ने भी दोनों पक्ष के लोगों का समझाने का प्रयास किया लेकिन दुल्हन शादी नहीं करने की जिद पर ही अड़ी रही। इससे दोनों के परिवार की खुशियों में भी रंग में भंग पड़ गया। दुल्हन लेकर उसके परिजनों के चले जाने के बाद दूल्हे के पिता ने मंगलवार सुबह में कोतवाली पहुंचकर दुल्हन के पिता और उसके रिश्तेदारों के खिलाफ तहरीर दे दी। आरोप है कि दुल्हन पक्ष के व्यवहार की वजह से उसे काफी नुकसान उठाना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुल्हन की जिद के आगे शांत पड़े रिश्तेदार
उझानी। हंगामा और कहासुनी के बाद दुल्हन ने जब सात फेरे लेने से इंकार कर दिया तो दोनों पक्ष के रिश्तेदारों ने सुबह तक उन्हें मनाने का प्रयास किया। यहां तक कह दिया गया कि आगे ऐसी कोई बात नहीं होगी जो दोनों पक्ष के सम्मान को ठेस पहुंचाए लेकिन दुल्हन की जिद के आगे रिश्तेदार भी शांत पड़ गए।


एक व्यक्ति ने पुलिस से दुल्हन पक्ष के लोगों से शिकायत की थी। बात कोई बड़ी नहीं थी लेकिन आपसी कारणों से शादी नहीं हो पाई है। दोनों पक्ष ने पुलिस कर्मियों को भी यही बताया है कि वह अब शादी नहीं करना चाहते।
- विनोद कुमार चाहर, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed